मेरठ: बेटी की हत्या कर परिजनों ने किया अंतिम संस्कार, प्रेमी संग रहने की कर रही थी जिद

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक पिता ने अपनी 17 वर्षीय बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी औऱ शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। वहीं, मामला पुलिस के संज्ञाने में आने पर मामले की जांच पड़ताल के बाद पिता योगेश गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने श्मशान घाट से अस्थियों को कब्जे में लिया है, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।

father killed his daughter in Uttar Pradeshs Meerut district

मामला मेरठ जिले के दौराला थाना क्षेत्र के मछली गांव की है। मिली जानकारी के मुताबिक, ज्योति का गांव के ही दीपक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जुलाई में ज्योति और दीपक अपने घर से भाग गए थे। ज्योति के परिजनों ने दीपक के खिलाफ उसे भगा कर ले जाने का केस दर्ज कराया था। दो दिन बाद ज्योति को दिल्ली स्टेशन पर जीआरपी ने बरामद कर परिजनों को सूचना दी थी। दौराला पुलिस ज्योति को ले आई, जहां पुलिस और कोर्ट के सामने ज्योति ने दीपक पर भगा ले जाने के आरोप झूठे बताते हुए अपनी मर्जी से जाने के बयान दिए थे। जिसके बाद वह केस खत्म हो चुका था और दीपक को बेगुनाह माना था।

वहीं, कोर्ट ने ज्योति को उसके परिजनों को सौंपा दिया था। बताया जाता है कि परिजन ज्योति को लगातार समझा रहे थे, मगर वह प्रेमी संग ही रहने की जिद कर रही थी। पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात पिता योगेश ने ज्योति का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और गांव के पास ही श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया। गुरुवार दोपहर बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और ज्योति के परिजनों से पूछताछ की।

ज्योति के पिता योगेश पहले तो ना-नुकर करता रहा, मगर पुलिस ने सख्ती से पूछा तो वह टूट गया और पूरा प्रकरण बताते हुए हत्या करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपित पिता योगेश को गिरफ्तार कर श्मशान घाट से अवशेष बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष करतार सिंह का कहना है कि ऑनर किलिंग में आरोपित पिता योगेश को गिरफ्तार कर लिया है। अभी और पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+