योगी सरकार की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बावजूद नहीं रुक रहीं वारदातें, मेरठ में CA के छात्र को मारी गोली
सीए के छात्र को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े गोलियों से भूना। इसी दौरान दो गोलियां छात्र को लगी जिसके बाद छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।

यूपी की पुलिस लगातार अपराध और अपराधियों पर लगाम कसने के लाख दावे कर रही है, लेकिन दूसरी ओर बदमाश खुलेआम अपराध को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला मेरठ के लिसाड़ी गेट से निकल कर सामने आया है, जहां लिसाड़ी गेट थाने के चंद कदमों को दूरी पर सीए के छात्र पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। इसी दौरान दो गोलियां छात्र को लगी जिसके बाद छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।

पूरा मामला क्या हैं
दरअसल, पूरा मामला थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के पहलाद नगर का है। बताया जा रहा है कि घायल युवक पारस माटा थाना नौचंदी क्षेत्र सेक्टर 3 का निवासी है। पारस माटा गाजियाबाद से वापस अपने घर की ओर चाचा नीटू माटा के साथ स्कूटी पर लौट रहा था। जैसे ही मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के चंद कदमों की दूरी पर पहलाद नगर पहुंचा तो अज्ञात दो बाइक सवारों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी और गोलियां बरसाने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। जिसमें पारस माटा के दो गोली लगी। एक गोली पैर में लगी और दूसरी गोली पेट में जा लगी। जैसे ही शोर शराबा हुआ तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
मामले पर पुलिस का क्या कुछ कहना है
मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। वही थाना लिसाड़ी गेट प्रभारी ने बताया कि युवक के गोली लगी है, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसका अस्पताल में इलाज जारी है। वही मामले की जांच की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Recommended Video

कुछ दिन पहले मुरादाबाद में चार्टर्ड अकाउंट को बदमाशों ने मारी थी गोली
आपको बता दें कि मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के मुरादाबाद दिल्ली हाईवे पर शहर के नामचीन चार्टेड अकाउंट व फाइनेंस कारोबारी श्वेताव तिवारी को उनके ऑफिस के बाहर ही गोली मारकर मौत के घाट उतारने से शहर मे हड़कंप मचा हुआ है। गोली चलाने वाले अज्ञात हमलावर ने श्वेताव के सिर मे दो गोलियां मारी, जिससे श्वेताव की मौत हो गई। गोली लगने के बाद आनन फानन मे आसपास के लोग श्वेताव को लेकर नजदीक के निजी अस्पताल मे ले गए जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
सूचना की जानकारी मिलते ही हॉस्पिटल मे मृतक के परिजन और शहर के सभी चार्टेड अकाउंटेंट पहुंच गए। जानकारी होते ही मुरादाबाद शहर विधायक रितेश गुप्ता भी घटनास्थल पर पहुंच थे और अधिकारीयों से सख्त कार्यवाही की मांग की थी। अब ऐसे में बड़ा सवाल उठता है कि जहां एक तरफ सरकार बुलडोजर कार्रवाई कर रही है, वहीं दूसरी तरफ अपराधी अपराधों को अंजाम देने से पीछे नहीं हट रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications