मेरठ: संदिग्ध हालात में कमरे में फंदे से लटका मिला युवक, नग्न अवस्था में जमीन पर मिली पत्नी की खून से लथपथ लाश

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह बंद कमरे में दंपत्ति के शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, मवाना के खाईखेड़ा गांव का निवासी सुरेशपाल पुत्र देशा टेंपो चालक था। बताया जाता है पिछले दो महीने से सुरेशपाल अपनी पत्नी शालू के साथ दुल्हैड़ा गांव में रविंदर के घेर में बने एक कमरे में किराए पर रह रहा था।

couple found dead in house in meerut

फांसी से लटका था पति का शव, जमीन पर नग्न अवस्था में मिली पत्नी की लाश

शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे रविंदर किसी काम से अपने घर में गया था। इस दौरान सुरेशपाल के कमरे का दरवाजा बंद देख रविंदर ने खिड़की से भीतर झांका तो उसे सुरेश फंदे से लटका दिखाई दिया। यह नजारा देखते ही मकान मालिक के होश उड़ गए। उसने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी। जिसके बाद फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची थाना पुलिस कमरे का दरवाजा तोड़कर भीतर दाखिल हुई, जहां सुरेश का शव छत में फांसी से लटका मिला। वहीं, उसकी पत्नी शालू का खून से लथपथ शव नग्नावस्था में जमीन पर पड़ा था।

महिला के सिर और शरीर पर कई वार किए गए

शालू के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर ताबड़तोड़ वार करके उसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को जानकारी देते हुए दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। जानकारी के मुताबिक, दंपत्ति के दो बच्चे हैं, जो गांव में सुरेश के परिवार के साथ रहते हैं। इंस्पेक्टर दिग्विजयनाथ शाही ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+