मेरठ में कोरोना से पांचवी मौत, किराना व्यापारी की मृत्यु के बाद आई रिपोर्ट

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में कोरोना वायरस से शनिवार की देर रात मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। रविवार सुबह मृतक के सैंपल का टेस्ट पॉजिटिव आया है। मृतक के परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मेरठ में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या पांच हो गई है। प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ आरसी गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है।

coronavirus latest updates: fifth death in meerut

केसरगंज मंडी निवासी 66 वर्षीय किराना व्यापारी की हालत कई दिनों से खराब चल रही थी। परिजनों का आरोप है कि, इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचना भी दी थी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने उनकी बीमारी को गंभीरता से नहीं लिया। एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन वहां बिना जांच पड़ताल किए घर भेज दिया गया। तबियत खराब होने पर मेडिकल अस्पताल से भी उन्हें वापस भेज दिया गया। चार दिन पहले तबियत अधिक खराब होने पर वह खुद मेडिकल अस्पताल अपनी पत्नी के साथ पहुंचे, तब उन्हें भर्ती किया गया।

भर्ती करने के बाद उनका कोरोना वायरस का टेस्ट के लिए सैंपल तो लिया गया। लेकिन तीन दिन तक उसकी रिपोर्ट नहीं आई। शनिवार की शाम को उन्हें बताया गया कि मरीज की मौत हो गई है। उनमें कोरोना जैसे लक्षण थे, लेकिन रिपोर्ट उनकी मौत होने तक नहीं आयी थी। रविवार सुबह मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. आरसी गुप्ता और सीएमओ डा.राजकुमार ने केसरगंज निवासी किराना व्यापारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की पुष्टि की है।

मेरठ में अबतक 89 संक्रमित मिले
उत्तर प्रदेश में शनिवार दोपहर से रविवार सुबह तक 177 कोरोना संक्रमित मिले हैं। मृतक की संख्या 29 हो गई है। यूपी के 57 जनपदों में 1807 कोरोना संक्रमित हैं, इनमें 261 मरीज ठीक हुए हैं। 1040 संक्रमित जमाती और उनसे संपर्क में आए हुए लेाग हैं। वहीं, मेरठ में 89 संक्रमित मिले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+