द्रौपदी के श्राप से हस्तिनापुर को मुक्त कराएंगी Archana Gautam, चुनाव से ठीक पहले दिया बड़ा बयान

द्रौपदी के श्राप से हस्तिनापुर को मुक्त कराएंगी Archana Gautam, चुनाव से ठीक पहले दिया बड़ा बयान

मेरठ, 21 जनवरी: पश्चिमी यूपी की हस्तिनापुर विधानसभा सीट इस वक्त काफी चर्चाओं में है। दरअसल, इस सीट से कांग्रेस पार्टी ने तमिल और हिंदी फिल्मों की एक्ट्रेस व मॉडल अर्चना गौतम को प्रत्याशी बनाया हैं। महज 26 साल की अर्चना गौतम मिस बिकनी इंडिया रह चुकीं है। राजनीति में पहली बार अपनी किस्मत अजमा रही अर्चना गौतम का कहना है कि वो हस्तिनापुर को द्रौपदी के श्राप से मुक्त करके दिखाएंगी। साथ ही, अर्चना गौतम ने हस्तिनापुर को टूरिस्ट प्लेस बनाने का वादा भी किया है। आपको बता दें कि हस्तिनापुर वह धरती है, जिसका इतिहास महाभारत काल से जुड़ा है।

द्रौपदी के श्राप से हस्तिनापुर को करना चाहती है मुक्त

द्रौपदी के श्राप से हस्तिनापुर को करना चाहती है मुक्त

एक्ट्रेस अर्चना गौतम हस्तिनापुर को द्रौपदी के श्राप से मुक्त करना चाहती है। मीडिया से बात करते हुए अर्चना गौतम का कहना है कि अगर हस्तिनापुर की जनता ने उन्हें चुनकर विधानसभा भेज तो वो विकास के लिए जी जान लगा देंगी और हस्तिनापुर को विकास चंडीगढ़ की तर्ज किया जाएगा। वो कहती हैं कि हस्तिनापुर की जनता से बड़े बड़े वादे नहीं करती हैं, लेकिन उनकी आवाज़ के लिए वो विधानसभा के चक्कर बार-बार काटेंगी। कहा कि हस्तिनापुर में न कोई बड़ा बस अड्डा है, न ही रेलवे लाइन, न कोई बड़ा स्टेडियम और न ही कोई बड़ा कॉलेज। ऐसे में हस्तिनापुर विकास की रेस में पिछड़ गया है।

जनता का साथ मिला तो होगा हस्तिनापुर का विकास

जनता का साथ मिला तो होगा हस्तिनापुर का विकास

अर्चना गौतम की मानें तो हस्तिनापुर के विकास का खाका उनके दिमाग में तैयार हो चुका है। अगर जनता का साथ मिला तो हस्तिनापुर का विकास होकर रहेगा। वह कहती हैं कि राजनीति भले ही ज्यादा समझ न आती हो, लेकिन लोगों के मुद्दे को विधानसभा तक पहुंचाने का वह पूरा प्रयास करेंगी। अर्चना गौतम की मानें तो मेरठ में हस्तिनापुर और चंडीगढ़ की नींव पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने एक साथ रखी थी, लेकिन द्रौपदी के श्राप के चलते हस्तिनापुर का विकास पिछड़ गया और चंडीगढ़ देश के क्लास वन सिटी की लिस्ट में शामिल हो गया।

जानिए क्या था द्रौपदी द्वारा हस्तिनापुर को दिया वह श्राप

जानिए क्या था द्रौपदी द्वारा हस्तिनापुर को दिया वह श्राप

आपको मालूम होगा कि महाभारत काल में हस्तिनापुर कौरवों की राजधानी हुआ करती थी। इसी जगह पांडवों के सबसे बड़े भाई युधिष्ठिर ने कौरवों के साथ जुए में द्रौपदी को हारा था और कौरवों ने द्रौपदी का चीरहरण किया था। यह वही समय था जब द्रौपदी ने हस्तिनापुर को श्राप दिया और कहा कि जिस जगह नारी का सम्मान नहीं होता, उस जमीन पर कोई विकास नहीं होता। कहा जाता है कि द्रौपदी का यह श्राप आज भी असरदार है हस्तिनापुर आज भी विकास से वंचित है। दरअसल, अर्चना गौतम इसी श्राप को तोड़ने की बात कर रही हैं।

आज तक नहीं हो पाई हस्तिनापुर की तरक्की

आज तक नहीं हो पाई हस्तिनापुर की तरक्की

कहा जाता है कि साल 1949 में सरकार हस्तिनापुर को एक बड़ा टूरिस्ट स्पॉट बनाना चचाहती थी। लेकिन वह काम आज तक पूरा नहीं हो सका। हस्तिनापुर में रहने वाले लोगों का ऐसा मानना है कि द्रौपदी के श्राप की वजह से ही हस्तिनापुर की कभी तरक्की न हो पाई। यह श्राप 5000 साल से ज्यादा पुराना है, जिसका असर आज भी दिखता है। तो वहीं, अब कांग्रेस प्रत्याशी और मिस बिकिनी इंडिया रह चुकीं एक्ट्रेस अर्चना गौतम का कहना है कि वह हस्तिनापुर को द्रौपदी के इस श्राप से मुक्त करके दिखाएंगी।

कौन हैं अर्चना गौतम

कौन हैं अर्चना गौतम

अर्चना गौतम मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के नगला हरैरु की रहने वाली हैं। अर्चना का जन्म एक सितंबर 1995 को मेरठ में हुआ था। वह अभी 27 साल की हैं। अर्चना ने अपनी 12 की पढ़ाई मेरठ के शांता स्मारक से की है। उसके बाद आईआईएमटी इंजीनियरिंग कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। वह मास कम्युनिकेशन की स्टूडेंट थीं और उन्होंने बैचलर ऑफ जर्नलिज्म मास कम्युनिकेशन किया है। इसके बाद उन्होंने रियल एस्टेट में जॉब की और उसके बाद वो मुंबई चली गई। अपने मॉडलिंग और एक्टिंग करियर को पूरा करने के लिए अर्चना मुंबई में रहीं। मॉडलिंग करियर के दौरान 2014 में अर्चना को मिस यूपी के खिताब से सम्मानित किया गया था। अर्चना ने 2015 में बॉलीवुड में फ़िल्म ग्रेट ग्रैंड मस्ती में अभिनय से शुरुआत की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+