मेरठ: भूमि आवंटन घोटाले में सीएम योगी की बड़ी कार्रवाई, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी समेत 3 सस्पेंड

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने भूमि आवंटन अनियमितता में हुई बड़ी कार्रवाई की है। सीएम योगी ने मामले में तीन अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही तीनों पर मुकदमा दर्ज करने का भी आदेश जारी हुआ है। बता दें, यह घोटाला मेरठ के बिसौला में हुआ था। यहां ग्रामसभा की जमीन अवैध ढंग से आवंटित की गई थी। इस मामले में बंदोबस्त अधिकारी राकेश कुमार, चकबंदी अधिकारी प्रभाकर और चंकबंदी लेखपाल संजीव चौहान चकबंदी को सस्पेंड कर दिया गया है। सभी अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज होने के साथ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

cm yogi suspends three officials in corruption of land allocation in meerut

ग्राम सभा की 30.79 हेक्टेयर बंजर जमीन की बंदरबांट

मेरठ जिले के बिसौला गांव में चकबंदी अधिकारियों-कर्मचारियों की कारगुजारी के कारण ग्राम सभा की 30.79 हेक्टेयर बंजर जमीन की बंदरबांट का मामला प्रकाश में आया। इस मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी समेत विभाग के तीन कार्मिकों को सस्‍पेंड कर दिया गया। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इनके खि‍लाफ की गई कार्रवाई

जिनके खि‍लाफ कार्रवाई की गई है, उनमें बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी राकेश कुमार, चकबंदी अधिकारी प्रभाकर और चकबंदी लेखपाल संजीव कुमार चौहान शामिल हैं। सस्‍पेंड क‍िए गए तीनों कार्मिकों के खिलाफ जिलाधिकारी मेरठ को एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। चकबंदी विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की ओर से नियम विरुद्ध पारित किए गए आदेशों के क्रियान्वयन को स्थगित करने का निर्देश भी डीएम को दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+