UP Meerut News: सहपाठियों ने किया छात्र का अपहरण, फिर पेशाब कर बनाया Video, एक आरोपी गिरफ्तार

UP Meerut News: मध्य प्रदेश और सोनभद्र जनपद के पेशाब कांड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खूब हंगामा मचा था। अब उसी तरह उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद से इंसानियत को समाचार करने वाला एक मामला सामने आया है। मेरठ में सहपाठियों ने एक छात्र को अगवा कर उसकी पिटाई की और उसके ऊपर पेशाब किया।

पेशाब करने के बाद आरोपियों ने उसका वीडियो बना लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और एक आरोपित को गिरफ्तार कर ली, जबकि आने की तलाश की जा रही है।

classmates-kidnapped-student-then-made-video-by-urinating-on-him-in-meerut-up

यह पूरा मामला मेरठ जनपद के मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार कॉलोनी की है। कॉलोनी में एक लाइनमैन का परिवार रहता है। बताया जा रहा है कि लाइनमैन का परिवार दीपावली पर मिठाई बांटने के लिए अपने घर से बाहर गया हुआ था।

आरोप है कि इस दौरान उसके सहपाठियों ने उसे अगवा कर लिया और लाठी डंडों से उसे जमकर मारा पीटा। मारपीट करने के बाद लोगों ने उसके ऊपर पेशाब किया और पेशाब करने के साथ ही उसका वीडियो बना लिया। छात्र घर पहुंचा और अपने पिता से पूरी बात बताई तो पिता द्वारा पुलिस से शिकायत की गई।

पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी थी। इसी बीच आरोपियों ने बनाया गया वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस द्वारा इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+