Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मेरठ: BJP विधायक सत्यवीर त्यागी कोरोना पॉजिटिव, जांच के लिए मिलने वालों की बनाई जा रही लिस्ट

मेरठ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बुधवार को किठौर के भाजपा विधायक सत्‍यवीर त्‍यागी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब ने सत्यवीर त्यागी में कोरोना वायरस की पुष्टि की है। अब विधायक से मिलने वालों की सूची बनाई जा है, जिनकी जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विधायक को सुभारती अस्‍पताल के कोविड वार्ड में भर्ती कराने की तैयारी की जा रही है। बता दें, यूपी में पिछले 24 घंटों की बात करें तो कोरोना के 1685 नए मामले सामने आए हैं।

bjp mla satyavir tyagi found corona positive

रसोईं में काम करने वाला मिला था कोरोना पॉजिटिव

विधायक सत्‍यवीर त्‍यागी किठौर में रहते हैं, जबकि पर‍िवार नोएडा में रहता है। विधायक सत्यवीर त्यागी के मुताबिक, 2 दिन पहले उनका रसोइया और सहायक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्होंने भी अपना टेस्ट कराया था, पहले रिपोर्ट नेगेटिव आई थी, लेकिन दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि विधायक से मिलने वालों की लिस्ट तैयार की जा रही है। इन लोगों की भी जांच कराई जाएगी। इससे पहले प्रदेश सरकार के चार मंत्री और कई विधायक संक्रमित हो चुके हैं। दो सप्ताह पहले विधायक सोमेंद्र तोमर के माता-पिता भी पॉजिटिव मिले थे। सहारनपुर के नकुड़ विधायक और प्रदेश सरकार में मंत्री धर्मसिंह सैनी भी कोरोना पॉजिटिव मिले।

20 एपी सेंटर ग्रीन जोन में बदले गए

बता दें, जिले के मंगल पांडेय नगर व राधा गार्डन समेत 20 एपी सेंटर (कॉलोनी व क्षेत्र) ग्रीन जोन में बदल गए हैं। इन एपी सेंटर को ग्रीन जोन में बदलने के लिए सीएमओ डॉ. राजकुमार ने अपनी संस्तुति के साथ रिपोर्ट भेजी थी। पूरे उत्तर प्रदेश की बात करें तो कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 41 हजार को पार कर गई है। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में कोरोनो के 1685 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। प्रदेश में एक्टिव मामलों की कुल संख्या 14628 है। पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज लोगों की संख्या 25743 हो गई है। वहीं, अब तक 1012 संक्रमित लोगों की मृत्यु हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+