ठेले पर हवन का धुआं लेकर शंख बजाते हुए मेरठ की गलियों में घूमे भाजपा नेता, कहा- भागेगा कोरोना
मेरठ, मई 18: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, कोरोना वायरस का संक्रमण शहरों से गांवों तक पहुंच चुका है। तो वहीं, कोरोना संक्रमण के कारण लोगों की मरने की खबरें भी सामने आ रही है। इस बीच मेरठ जिले में हनुमान चालीसा का पाठ, शंख की ध्वनि और हवन के धुएं से कोरोना संक्रमण को खत्म करने की तैयारी की जा रही है। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

जी हां, ये कोई मजाक नहीं है बल्कि ऐसा दावा किया जा रहा है। मेरठ जिले में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता कोरोना संक्रमण को खत्म करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करके हवन का धुआं मलिन बस्ती में घुमा रहे है। साथ ही ऐसा दावा किया जा रहा है कि शंख की ध्वनि से वायुमंडल में फैला वायरस खत्म हो जाएगा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजेपी नेता गोपाल शर्मा ने कहा कि देशी गाय के गोबर, मूत्र, दूध, घी से कई बीमारियां भागती हैं। इसलिए उन्होंने देशी गाय के गोबर से बने कंडों का हवन किया है। उन्होंने एक ठेले पर हवनकुंड रखा और गलियों में धुआं किया।
गोपाल शर्मा का मानना है कि शंख की ध्वनि और हवन के धुएं से वायुमंडल में ऑक्सीजन का संचार बढ़ेगा। जिसके चलते वायुमंडल में फैला वायरस भी खत्म हो जाएगा और लोगों को कोरोना संक्रमण से मुक्ति भी मिलेगी। मेरठ में हवन सामग्री के धुएं के सहारे कोरोना संक्रमण पर काबू पाने का यह अनोखा तरीका भाजपा के नेता गोपाल शर्मा ने ईजाद किया है। गोपाल शर्मा ने खुद सोशल मीडिया पर इन वीडियोज को वायरल किया है।
-
अमित शाह का हरिद्वार दौरा, धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर 1100 करोड़ से अधिक की योजनाओं की दी सौगात -
हरिद्वार से अमित शाह का शंखनाद, बंगाल और तमिलनाडु में बनेगी भाजपा सरकार, देवभूमि में भी लगेगी हैट्रिक -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 24 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD ने जारी किया अलर्ट -
क्या जिंदा है खामेनेई? दुनिया को दिया गया धोखा? पूर्व जासूस का दावा- 2-3 लोगों को पता है सुप्रीम लीडर कहां हैं -
Silver Price Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 29000 रुपये सस्ती, 36 दिन में ₹1.25 लाख गिरे दाम, क्या है रेट? -
तो इसलिए बदले जा रहे CM, गवर्नर–सीमांचल से नया केंद्रशासित प्रदेश? नया राज्य या UT बनाने के लिए क्या है नियम? -
IPS LOVE STORY: प्यार के आगे टूटी जाति की दीवार! किसान का बेटा बनेगा SP अंशिका वर्मा का दूल्हा -
T20 World Cup फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने लिया संन्यास, क्रिकेट जगत में मची खलबली, फैंस हैरान -
Balen Shah Rap Song: वो गाना जिसने बालेन शाह को पहुंचा दिया PM की कुर्सी तक! आखिर क्या था उस संगीत में? -
PM Kisan Yojana: मार्च की इस तारीख को आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त! क्या है लेटेस्ट अपडेट? -
क्या कंगना रनौत ने चुपचाप कर ली सगाई? कौन है BJP सांसद का मंगेतर? इंटरनेट पर क्यों मचा हंगामा? जानें सच -
IND vs NZ Final: फाइनल से पहले सन्नाटे में क्रिकेट फैंस! आज अपना आखिरी मैच खेलेंगे कप्तान सूर्यकुमार यादव?












Click it and Unblock the Notifications