Rohit Sharma की 2.5 करोड़ की रोलेक्स घड़ी चोरी करने की कोशिश? भीड़ में फैन ने पकड़ी कलाई, वीडियो आया सामने

Rohit Sharma 2.5 Crore Rolex Watch: भारत और मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के साथ शनिवार को एक अजीब घटना घटी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में मुंबई के बिजी इलाके में एक फैन ने रोहित की कलाई पकड़ने की कोशिश की, जिससे हिटमैन खासे नाराज नजर आए। फैंस की इस अनियंत्रित भीड़ और शारीरिक संपर्क के बाद रोहित को अपनी सुरक्षा के लिए कार का शीशा बंद करना पड़ा।

रोहित की घड़ी चुराने की कोशिश? (Rohit Sharma 2.5 Crore Rolex Watch)

वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहित अपनी कार से फैंस का अभिवादन कर रहे थे। तभी कुछ फैंस कार के बेहद करीब आ गए और एक युवक ने जबरन रोहित का हाथ खींचने का प्रयास किया। सोशल मीडिया पर नेटिजन्स का दावा है कि रोहित ने उस वक्त रोलेक्स जिराफ (Rolex Giraffe) घड़ी पहन रखी थी, जिसकी कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपये है।

Rohit Sharma 1

सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल

वीडियो में रोहित असहज और गुस्से में दिखे, उन्होंने हाथ खींचने वाले फैन को कुछ शब्द भी कहे। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि फैन का इरादा घड़ी छीनना था या वह केवल उत्साह में हाथ पकड़ रहा था। मैदान के बाहर के इस तनाव के बीच मैदान के भीतर रोहित शर्मा अपनी पुरानी लय में लौट आए हैं। चोट के कारण आईपीएल 2026 के कई मैच मिस करने के बाद, रोहित ने लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ शानदार वापसी की।

IPL 2026: केकेआर कैसे करेगी प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई, रेस हुई दिलचस्प, अन्य टीमों के लिए खतरे की घंटी
IPL 2026: केकेआर कैसे करेगी प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई, रेस हुई दिलचस्प, अन्य टीमों के लिए खतरे की घंटी

मुंबई के लिए प्लेऑफ की राह हुई मुश्किल

रोहित शर्मा ने महज 44 गेंदों में 84 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 7 छक्के और 6 चौके शामिल थे। उनकी इस पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने 229 रनों के विशाल लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया और अपनी उम्मीदें बरकरार रखीं। प्लेऑफ की रेस में मुंबई की राह अब कांटों भरी है। वर्तमान में टीम 10 में से केवल 3 मैच जीतकर 9वें स्थान पर है। अगर मुंबई अपने अगले चारों मैच बड़े अंतर से जीतती है, तो वह 14 अंकों तक पहुंच सकती है। इसके बाद उन्हें अन्य टीमों के परिणामों और नेट रन रेट पर निर्भर रहना होगा।

संजीव गोयनका के भाई ने खोली IPL की पोल, नौटंकी का अड्डा बन चुके टूर्नामेंट को लेकर BCCI को चेताया
संजीव गोयनका के भाई ने खोली IPL की पोल, नौटंकी का अड्डा बन चुके टूर्नामेंट को लेकर BCCI को चेताया

IPL 2026 के बीच वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर के घर में मिली लाश! जांच में जुटी पुलिस, आखिर किसकी हुई मौत?
IPL 2026 के बीच वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर के घर में मिली लाश! जांच में जुटी पुलिस, आखिर किसकी हुई मौत?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+