बेंगलुरु हिंसा: मेरठ पुलिस ने शाहजेब को किया गिरफ्तार, कांग्रेस MLA के भतीजे पर रखा था 51 लाख रुपए का इनाम

मेरठ। बेंगलुरू हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक के भतीजे के सिर पर 51 लाख रुपए का इनाम घोषित करना एक तथाकथित समाजसेवी को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो मैसेज वायरल होने के 24 घंटे बाद पुलिस ने आरोपी समाजसेवी शाहजेब रिजवी को गिरफ्तार कर लिया है। मेरठ के एसपी (ग्रामीण) अविनाश पांडे ने बताया कि गिरफ्तार शाहजेब रिजवी से फिलहाल पूछताछ की जा रही है।

Bengaluru violence: Meerut police arrested Shahzeb rizvi

क्या कहा था वीडियो में
शाहजेब रिजवी मेरठ जिले के फलावदा थाना क्षेत्र के रहने वाले है। वो पूर्व में समाजवादी पार्टी के नेता रहे हैं और जिला पंचायत का चुनाव भी लड़ा है। गुरुवार को उन्होंने अपने आवाज पर प्रेसवार्ता की। इस दौरान शाहजेब कहा कि, 'जो फेसबुक पोस्ट पर हुजूर की शान में गुस्ताखी की है, मैं उसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूं और उस युवक को जिसने हुजूर की शान में गुस्ताखी की है, उस युवक का जो सिर कलम करके लाएगा उसें में 51 लाख रुपए का नकद इनाम दूंगा। मेरे समाज के लोग, मुस्लिम समाज के लोग उस पैसे को एकत्र करने में मदद करेंगे।'

धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में दर्ज हुई थी FIR
तथाकथित समाजसेवी शाहजेब रिजवी का बयान सामने आने के बाद मेरठ पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी थी। मेरठ के एसपी (ग्रामीण) अविनाश पांडे ने कहा, 'यहां के एक शख्स ने बेंगलुरु हिंसा के सिलसिले में 51 लाख रुपये का ईनाम घोषित किया है। उनके खिलाफ कथित रूप से सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने शाहजेब को किया गिरफ्तार
बताया कि आरोपी शाहजेब की तलाश में गुरुवार देर रात से लेकर शुक्रवार की शाम तक कई स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी गई। जिसके बाद आखिरकार आरोपी शाहजेब पुलिस के हाथ चढ़ गया। आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए एसपी देहात अविनाश पांडे ने बताया कि फिलहाल शाहजेब से पूछताछ की जा रही है। इस प्रकार का बयान देने के पीछे शाहजेब के मकसद का पता लगाया जा रहा है। यदि इस मामले में किसी और व्यक्ति की संलिप्तता पाई जाती है तो मुकदमे में उसका नाम भी बढ़ाया जाएगा। पूछताछ के बाद आरोपी शाहजेब को जेल भेजा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+