अनित गुर्जर मर्डर केस: परिजनों ने BJP विधायक संगीत पर लगाया ये गंभीर आरोप
Recommended Video

मेरठ। 6 जुलाई को जिला पंचायत के उपचुनाव में मारे गए प्रधान पुत्र अनित गुर्जर के परिजनों ने भाजपा विधायक संगीत सोम पर गंभीर आरोप लगाये है। उन्होंने कहा कि विधायक ने सेटिंग कर विजय धामा को गिरफ्तार कराया है। आरोप है कि विजय धामा की गिरफ्तारी की पटकथा एक सप्ताह पहले लिखी गई थी। उपचुनाव में मारे गए प्रधान पुत्र अनित गुर्जर के परिजनों ने गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन के नेताओं के साथ कलेक्ट्रेट में धरना दिया।

बूथ कैपचरिंग का विरोध करने पर की थी अनित की हत्या
जिला पंचायत सदस्य के उपचुनाव में बूथ कैपचरिंग का विरोध करने पर परीक्षितगढ़ के बली ग्राम प्रधान के बेटे अनित गुर्जर की छह जुलाई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या में भाजपा समर्थित प्रत्याशी विजय धामा नामजद हुआ था। घटना से 25 दिन बाद पुलिस ने दिल्ली के एक मॉल से विजय धामा की गिरफ्तारी होना दिखाया।
विजय धामा की नाटकीय ढंग से हुई गिरफ्तार
बता दें कि मुख्य आरोपी विजय धामा की गिरफ्तार नाटकीय ढंग से होने पर अनित के परिजनों ने नाराजगी जताई। इसको लेकर पीड़ित परिवार ने गुरुवार को कलक्ट्रेट पर धरना दिया। जितेंद्र सिंह का आरोप है कि सरधना के भाजपा विधायक संगीत सोम ने अपने घर पर पनाह दी थी। कहा कि विधायक ने पुलिस से सांठ-गांठ करके आरोपी की गिरफ्तारी करने के लिए एक सप्ताह पहले से ही प्लानिंग बनाई थी। उसके तहत उसको दिल्ली स्थित मॉल से गिरफ्तार कराया गया।
रासुका लगाने की मांग
पीड़ित परिवार ने विजय धामा को दूरदराज की जेल में शिफ्ट कराने, उस पर रासुका लगाने और उसके खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाने की मांग करते हुए डीएम के नाम एडीएम सिटी को ज्ञापन सौंपा। करीब एक घंटा पीड़ित परिवार ने धरना प्रदर्शन किया।












Click it and Unblock the Notifications