मेरठ: फर्जी कंपनी बनाकर कारोबारी ने सरकार को लगाया 20 करोड़ का चूना, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

मेरठ। फर्जी कंपनी बनाकर जीएसटी विभाग को 20 करोड़ का चूना लगा चुके कारोबारी आदित्य जैन को गुरुवार को मेरठ की स्पेशल सीजीएम कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जीएसटी विभाग की इंटेलिजेंस टीम के सीनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर प्रकाश रावत ने बताया कि आगरा निवासी आदित्य जैन ने अपनी पत्नी, बहन और खुद के नाम पर कई अलग-अलग फर्म कागजों में बनाई थीं, जिनमें नेमिनाथ सेल्स कारपोरेशन, विद्या ऑटो पार्ट्स और आदित्य ऑटो एंड सोलर कंपनी द्वारा वर्ष 2018 से अब तक फर्जी बिलों के जरिए 20 करोड़ के जीएसटी टैक्स की चोरी का मामला सामने आया था।

Recommended Video

    मेरठ: फर्जी कंपनी बनाकर कारोबारी ने सरकार को लगाया 20 करोड़ का चूना
    agra man arrested for stealing tax of 20 crore by creating fake company

    फर्जी बिल बनाते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

    प्रकाश रावत ने बताया कि जीएसटी इंटेलिजेंस विभाग ने मामले की जांच शुरू की तो जानकारी मिली कि ऐसी किसी फर्म का अस्तित्व ही नहीं है। इसके बाद जीएसटी इंटेलिजेंस विभाग की टीम ने आगरा में छापा मारकर आदित्य जैन को फर्जी बिल बनाते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से भारी मात्रा में कई कंपनियों के फर्जी जीएसटी इन्वॉयस, ई-वे बिल, रबड़ स्टैंप, कई फर्मों के ई-वे बिल के लॉगइन आईडी एवं पासवर्ड और फर्जी चालान सहित कंप्यूटर भी बरामद हुआ है।

    14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

    पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि आदित्य जैन ने अब तक इन फर्मों से 20 करोड़ रुपए की फर्जी इनवॉइस जारी करके सरकार को 20 करोड़ का चूना लगाया है। गुरुवार को जीएसटी इंटेलिजेंस विभाग के अधिकारियों ने आरोपी आदित्य जैन को मेरठ की स्पेशल सीजीएम कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+