UP में दो साल की बच्ची से दरिंदगी के बाद हत्या, नाले में मिला शव, सोते समय मां की गोद से उठा ले गया था दरिंदा

Meerut Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में मां के पास सो रही 2 साल की मासूम बच्ची को उठा ले जाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करके उसके लाश को नाले में फेंकने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाद आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग रहा था। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने पीछा करते हुए उसके पैर में गोली मारी और उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी बिहार का रहने वाला है।

a-two-year-old-girl-was-molested-in-up-her-body-was-found-in-a-drain

वह मेरठ में एक होटल में काम करता था। घायल आरोपी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं इस घटना के बाद मरने वाली बालिका के परिवार में मातम पसरा हुआ है। बस्ती में लोगों के बीच इसी घटना की चर्चा हो रही है।

रात में उठाकर लेकर भागा था आरोपी
यह घटना शुक्रवार रात की है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात में 2 साल की बच्ची के साथ परिवार के लोग सोए थे। इसी दौरान रात करीब 1:30 बजे आरोपी वहां पहुंचा और 2 साल की मासूम बच्ची को उठाकर लेकर वहां से भाग निकला।

भागते समय बच्ची की आवाज सुनकर घर वालों की नींद खुल गई। हालांकि इस दौरान आरोपी बच्ची को लेकर दूर भाग गया। आहट लगने के बाद घर वालों ने पीछा किया लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आया और नहीं बच्ची के बारे में कोई जानकारी मिल पाई।

सुबह करीब 7:00 बजे समीप में स्थित एक नाले में बच्ची की लाश मिली उसके बाद परिवार में माता पसर गया। हालांकि बताया जा रहा है कि रात में हुलिया के आधार पर लोगों ने आरोपी को पहचान लिया था। लोगों को शक हो गया था कि पड़ोस में होटल में काम करने वाला मोइश ही बच्ची को ले गया था।

उसके बाद लोग उसके पास पहुंचे और उससे पूछताछ किया तो वह घबरा गया। फिर लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ करते हुए थाने लेकर आ रही थी इसी दौरान वह पुलिस को चकमा देकर भागने लगा।

फिलहाल आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि आरोपी बिहार के पूर्णिया जिले के जलालगढ़ थाना अंतर्गत जाजियान का रहने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+