यूपी निकाय चुनाव: पहली बार BSP के सिंबल पर लड़ेगी मायावती की पार्टी

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव में भी मायवती की पार्टी बीएसपी को करारी हार का सामना करना पड़ा था। लगातार दो हार के बाद यूपी में बीएसपी हाशिए पर पहुंच गई है। अब मायावती अपनी पार्टी को निकाय चुनाव के जरिए वापसी की कोशिश में लगी हैं। पूरे प्रदेश में मायावती अपनी पार्टी की जिम्मेदारी को अकेले संभाल रही हैं। साथ इस चुनाव के साथ वो अपने भाई आनंद को भी राजनीति में लाने की योजना बनाती हुई दिख रही हैं।

mayawati party bsp will fight municipal election of up on its symbol

मायावती ने की बैठक

मायावती ने की बैठक

आने वाले यूपी चुनाव को देखते हुए मायावती ने अपने भाई आनंद और बड़े नेताओं के साथ निकाय चुनाव की रणनीति तैयार की। साथ ही निकाय चुनाव के लिए अपने भाई को जिम्मेदारी सौंप दी। सूत्रों से पता चला है कि मायावती नेताओं के नाम का खुलासा जल्द ही करने वाली हैं।

पने सिंबल पर चुनाव लड़ेंगी पार्टी

पने सिंबल पर चुनाव लड़ेंगी पार्टी

पार्टी मीटिंग के बाद पार्टी ने साफ किया कि चुनाव में वो अपने सिंबल पर चुनाव लड़ेंगी और चुनाव में किसी पार्टी का साथ नहीं लेंगी। एक सवाल के जवाब ने पार्टी नेता ने साफ किया कि वो निकाय चुनाव में कांग्रेस या समाजवादी पार्टी के साथ किसी तरह का कोई गठबंधन नहीं करेंगे।

पहले चरण का मतदान 22 नवम्बर को होगा

पहले चरण का मतदान 22 नवम्बर को होगा

बता दें राज्य निवार्चन आयोग ने शुक्रवार को निकाय चुनाव के लिए तारीखों घोषणा की थी। राज्य में तीन चरणों में मतदान की घोषणा की थी। पहले चरण का मतदान 22 नवम्बर को होगा। राज्य में 16 नगर निगम, 198 नगर पालिका और 438 नगर पंचायत में चुनाव होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+