मंत्री बनते ही बदले ओम प्रकाश राजभर के तेवर, कहा - " जो पावर सीएम के पास है वही मेरे पास, मैं गब्बर हूं।"
Om Prakash Rajbhar News UP: योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का एक बयान काफी चर्चा में है। मंत्री बनते ही उनके बदले तेवर देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने अपनी तुलना सीएम योगी से कर डाली है।
मऊ जिले के मोहम्मदाबाद मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के करहा के गुरादरी मठ में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते उन्होंने कहा - " जो पावर सीएम के पास है वही मेरे पास, मैं गब्बर हूं।" राजभर ने कहा कि मैंने जो कहा था वह कर दिखाया। आज मैं मंत्री बन गया हूं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को पीला गमछा लगाकर थाने में जाने की सलाह भी दी और कहां थाने में तुम्हारी शक्ल में राजभर नजर आएगा। बोल देना मंत्री जी ने भेजा है। दरोगा और एसपी में इतनी हिम्मत नहीं कि वह फोन मिलाकर पूछ सके।
घोसी सीट से प्रत्याशी की बात पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि छड़ी निशान के साथ ही चुनाव लड़ेंगे। पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से बातचीत कर दो दिनों में इस पर फैसला कर लिया जाएगा।
मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओम प्रकाश राजभर, राष्ट्रीय लोकदल के नेता अनिल कुमार, भारतीय जनता पार्टी के नेता दारा सिंह चौहान और सुनील कुमार शर्मा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है।












Click it and Unblock the Notifications