VIDEO: शोरूम से जैकेट चुराकर भाग रहा था युवक, लोगों ने पकड़कर की पिटाई
Mau news, मऊ। यूपी के मऊ शहर में लोगों ने एक चोर की जमकर पिटाई कर दी। शोरूम मैनेजर और स्थानीय लोगों ने किसी तरह चोर को बचाया और पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों का कहना है कि चोर भागने की कोशिश कर रहा था, जिस वजह से उसे दौड़ाकर पकड़ा गया।

जैकेट चुराकर भाग रहा था युवक
मामला मऊ के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। एक युवक गाजीपुर तिराहे पर स्थित वी मार्ट शोरूम से गया। कुछ देर कपड़े देखकर वह ट्रायल रूम में गया। वहां से एक जैकेट पहनकर निकला, लेकिन बिना बिल चुकाए ही वह बाहर शोरूम के बाहर निकलने लगा।

लोगों ने की जमकर पिटाई
इस पर उसे पकड़ लिया गया और जमकर पिटाई कर दी। लोगों ने पीटते-पीटते युवक को लहुलुहान कर दिया। मामला बढ़ता देख शोरूम के मैनेजर वहां पहुंचे और लोगों की मदद से युवक को बचाया। उन्होंने बताया कि युवक जैकेट चुराकर भाग रहा था। लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ा और पीटना शुरू कर दिया। उसे बचाकर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications