सेना की वर्दी पहनकर शातिर करते थे गांजा तस्करी , ट्रक से मिला 70 लाख का गांजा
Mau news, मऊ। यूपी के मऊ जिले की पुलिस ने पैरामिलिट्री की वर्दी में दो अंतरप्रांतीय शातिर गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके द्वारा एक ट्रक में 70 लाख रुपये के कीमत का अवैध गांजा को तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। तस्करों को गिरफ्तार कर दो तमंचा और सात क्विंटल गांजा बरामद किया। इस सब के बीच मौके का फायदा उठाकर ट्रक चालक फरार हो गया।

जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि मुखबिर द्वारा मधुबन थाने की पुलिस को सूचना दिया गया कि दोहरीघाट से आजमगढ़ की तरफ एक ट्रक में अवैध गांजा भारी मात्रा में जा रहा है। जिसके बाद पुलिस टीम ने गोला मोड़ के पास से एक ट्रक से 70 लाख रुपये के कीमत का 7 क्विंटल अवैध गांजा एवं दो अवैध तमंचा, कारतूस बरामद कर लिया। साथ ही वाहन में बैठे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान वाहन चालक मौके से भागने में फरार हो गया। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त अपना नाम धर्मेंद्र यादव गाजियाबाद जनपद के मोदी नगर निवासी और रिंकू यादव औरैया जनपद के इंडियन आयल चौकी निवासी।

वहीं फरार चालक धर्मेंद्र रावत गाजियाबाद जनपद के साहिबाबाद थाने के करहेड़ा मोहननगर का निवासी है। कड़ाई से पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग अपने मालिक बिट्टू चौहान के लिए काम करते हैं। बिट्टू चौहान गाजियाबाद जनपद के साहिबाबाद थाने के मोहननगर का निवासी है। उसी के कहने पर यह माल गुवाहाटी से दिल्ली ले जाते समय मालिक द्वारा बताए गए जगहों पर सप्लाई करते हुए आ रहे थे। हम लोग पकड़े ना जाए, इस डर से फर्जी पैरामिलिट्री के दस्तावेज तैयार कर तथा वर्दी धारण कर स्थानांतरण का बहाना बनाकर चेकिंग से बचकर सप्लाई करते हैं। जो जनपद पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications