UP: मऊ में बोले ओपी राजभर, सत्ता के दम पर हो सकता है विकास, बिना सत्ता के थाने में भी नहीं होती सुनवाई

UP Mau by-elections: उत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा में उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार चल रहा है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को चुनाव जीतने के लिए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर जगह-जगह चौपाल कर रहे हैं।

चुनाव प्रचार के दौरान सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर द्वारा विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को मऊ पहुंचे ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा।

op-rajbhar-said-in-mau-development-can-happen-on-the-basis-of-power

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने ऐसा बीज बोया है कि अब उत्तर प्रदेश में कभी कोई यादव मुख्यमंत्री नहीं बन सकेगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का गठबंधन किसी के साथ नहीं चल पाएगा। साल 2017 में विधानसभा और 2019 में लोकसभा में भी देखने को मिला।

उन्होंने आगे कहा कि दारा सिंह चौहान एनडीए का हिस्सा हैं और हम भी एनडीए से जुड़े हैं। ऐसे में एनडीए में जो भी पार्टी है, एनडीए से जुड़ा हर दल उनके लिए वोट मांग रहा है। कहा कि इस बार सबको पता चल जाएगा। उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें खुद को बचाना चाहिए, यही उनके लिए बड़ी बात है।

इसलिए किया एनडीए के साथ गठबंधन
जब उनसे बार-बार अलग-अलग पार्टियों से गठबंधन करने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि सत्ता के दम पर ही विकास किया जा सकता है, सत्ता के बिना थाने में भी सुनवाई नहीं होती। उन्होंने कहा कि सपा विधायक विधानसभा अध्यक्ष से कहते हैं कि थाने में उनकी बात नहीं सुनी जा रही है।

घोषी उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि 5 तारीख को फैसला आ जाएगा और वो सभी लोग यहां से भाग जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य को उनके ही लोगों ने मारकर भगा दिया, स्वामी प्रसाद मौर्य को दगा हुआ कारतूस हैं।

संवाद सूत्र- सुशील सिंह, मऊ, उत्तर प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+