मुख्तार अंसारी एंबुलेंस प्रकरण: डॉ. अलका राय भाई समेत गिरफ्तार, बाराबंकी पुलिस ने की कार्रवाई

मऊ, 29 मार्च: मुख्तार अंसारी एंबुलेंस प्रकरण में बाराबंकी पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मऊ में सुबह करीब 4 बजे छापा मारा और श्याम संजीवन हॉस्पिटल की संचालिका अलका राय और उनके भाई शेषनाथ राय को हिरासत में लिया। पुलिस भाई बहन को लेकर रवाना हो गई है। बता दें कि, दोनों पर पंजाब के रोपड़ जेल में बंद रहने के दौरान मुख्तार अंसारी को एंबुलेंस सुविधा मुहैया कराने का आरोप है। मामले में जांच के बाद पुलिस ने मुख़्तार अंसारी समेत सभी 12 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की है।

Mukhtar Ansari Ambulance Case: Dr. Alka Rai & her brother taken into custody by Barabanki Police

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एंबुलेंस के फर्जी रजिस्‍ट्रेशन प्रकरण में डॉ.अलका राय और डॉ.एसएन राय पर सोमवार को ही मऊ पुलिस ने शिकंजा कस दिया था और बाराबंकी पुलिस का इंतजार था। मंगलवार तड़के बाराबंकी पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में मुख्‍तार अंसारी के खिलाफ एक दिन पहले ही गैंगेस्‍टर एक्‍ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। श्याम संजीवनी अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर की संचालिका डॉ. अलका राय और उनके भाई के खिलाफ दो अप्रैल 2021 को पहला मुकदमा जालसाजी का लिखा गया था।

चार जुलाई 2021 को सभी आरोपियों के खिलाफ न्‍यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया। भाई-बहन इस मामले में पहले भी जेल जा चुके हैं। आठ महीने जेल में रहकर दोनों करीब ढाई महीने पहले ही बाहर आए थे। अब इनके खिलाफ गैंगेस्‍टर का केस दर्ज है। इससे पहले सोमवार को इसी मामले में मुख्तार समेत 12 अन्य लोगों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। इनमें मऊ, गाजीपुर, लखनऊ और प्रयागराज जिले के लोग हैं।

क्या है पूरा मामला
बता दें कि डॉ अलका राय और उनके भाई शेषनाथ राय अभी 8 महीने जेल काटकर जमानत पर बाहर आए थे। अब गैंगस्टर के मामले में दोनों को बाराबंकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुख्तार अंसारी, डॉक्टर अलका राय सहित 12 लोग अभियुक्त बनाए गए हैं। अलका राय बीजेपी नेता और संजीवनी अस्पताल की संचालिका हैं। उन पर आरोप है कि वे मुख्तार अंसारी को एंबुलेंस की सुविधा वर्षों से मुहैया करा रही थीं। 31 मार्च 2021 को मामला सामने आने के बाद बाराबंकी कोतवाली नगर पुलिस ने मऊ जिले के श्याम संजीवनी अस्पताल की संचालिका डॉ. अलका राय और उनके भाई के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+