घर में घुसकर मां-बेटे पर बदमाशों ने कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर हुई मौत

मऊ: जिले के दोहरीघाट थाने के मादी सिपाह बाजार इलाके में बुधवार को घर के अन्दर घुस कर अज्ञात बदमाशों ने मां बेटे की गोली मार कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मकान को सीज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

mother and son shot dead in chandauli

जानकारी के मुताबिक मादी सिपाह गांव के बाजार में घर में रह रहे मां-बेटे पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। मृतका रेखा राय प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका के तौर पर कार्यरत थीं। उनके साथ उनका 15 साल का बेटा हर्षिय राय भी रहता था। बदमाशों द्वारा वारदात को अंजाम देने के कारण का अभी पता नहीं चल सका है।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल किया। घटनास्थल से पुलिस को कई कारतूस भी बरामद हुए हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बावजूद भी हत्या का स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है।

यह भी पढ़ेंः सहारनपुर: देवबंद में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+