सहारनपुर: देवबंद में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव

सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर में मंगलवार को दिनदहाड़े भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता देवबंद से अपने गांव मिरगपुर जा रहे थे। इसी दौरान हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी।

bjp leader shot dead in saharanpur deoband

जानकारी के अनुसार, देवबंद विधानसभा के गांव मिरगपुर के प्रधान शिवकुमार के बड़े भाई यशपाल सिंह भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं। वह मंगलवार को मानकी रोड पर जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। हमले में यशपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जुटने लगी। इलाके में तनाव की स्थिति है। पुलिस ने मौके पर पहुंच गई। फिलहाल, हत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। वहीं, बदमाशों की भी पहचान नहीं हो सकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+