यूपी: प्रेम में पड़ी लड़की तो मां-भाई ने कर दी हत्या, शव को सूखी नहर में फेंका

मऊ। उत्तर प्रदेश की मऊ पुलिस ने किशोरी की हत्या का खुलासा किया है। किशोरी की हत्या उसकी सगी मां और भाई ने की थी। इसके बाद उन्होंने उसके शव को गांव के पास नहर में फेंक दिया। इसी दौरान गांव के चौकीदार ने उन्हें शव ले जाते समय देख लिया था। उसी की जानकारी पर पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा किया।

mother and brother murder a girl in mau

जानकारी के अनुसार, मधुबन थाना क्षेत्र में रविवार को एक किशोरी का शव सूखी नहर में पड़ा मिला था। किशोरी के शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की जांच पड़ताल में पता चला कि किशोरी आदमपुर गांव की रहने वाली है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गांव के चौकीदार ने इस हत्याकांड के बाद मंगलवार को थाने में मां-बेटे के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था।

फोन पर बात करने पर लगाई थी फटकार
पुलिस ने बताया कि किशोरी 10वीं कक्षा की छात्रा थी। आठ दिसंबर को किशोरी अपने प्रेमी से मोबाइल पर बात कर रही थी। उसे ऐसा करते उसकी मां ने देख लिया। इसके बाद मां ने उसकी मोबाइल छीन कर उसे फटकार लगाई। वहीं पुलिस की पुछताछ में मां और भाई ने बताया कि मोबाइल से बात करते हुए पकड़े जाने पर बेटी को डाटा गया था। इससे नाराज होकर उसने जहर पी लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बेटी की मौत से वह डर गईं और उसकी लाश को बाइक पर लादकर नहर में फेंक आई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+