मऊः लव मैरिज से परेशान युवक ने काट डाली रेल की पटरी, पत्नी को मायके भेजने की मांग

मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के हलधरपुर थाना के धरमागतपुर गांव के पास गांव वालों ने रेलवे पटरी लाइन कटी देखी तो उनके होश उड़ गए। उसी दौरान शाहगंज बलिया पैसेंजर ट्रेन पटरी पर आते देख तत्काल सूचना रतनपुरा स्टेशन को दी। वाकी-टाकी से ट्रेन को रोका गया, जिससे हादसा होते-होते ट्रेन बाल-बाल बच गई। ट्रेन रुकने के दौरान देखने पर कुछ पत्र मिले। फिलहाल पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच कर रही जांच।

धमकी भरा पत्र छोड़ गया युवक

धमकी भरा पत्र छोड़ गया युवक

रेलवे ट्रैक के पास से मिले पत्र में 50 करोड़ रुपये के साथ पत्नी को वापस मायके भेजने की मांग की है। पत्र में सिरफिरे युवक ने लिखा है कि अगर उसकी दोनों मांगें नहीं मानी गईं तो वो इससे भी बड़ी तबाही मचा देगा। दो इंच रेल ट्रैक कटने क कारण रेल संचालन पूरी तरह से प्रभावित हो गया।

लेटर को कब्जे में ले लिया

लेटर को कब्जे में ले लिया

घटना की सूचना मिलने पर रेलवे अधिकारी के साथ जीआरपी रसड़ा चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच चुके थे। अधिकारियों ने धमकी भरे लेटर को कब्जे में ले लिया। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य की अगुआई में पुलिस टीम भी मामले की जांच में जुट गई है।

पत्नी को मायके भेजने की मांग

पत्नी को मायके भेजने की मांग

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि किसी सिरफिरे शख्स ने रेलवे ट्रैक को काट दिया है। उसने लव मैरिज से परेशान होकर अपनी पत्नी को मायके भेजने के बारे में एक लेटर में जिक्र किया और तबाही मचाने की धमकी दी है।

यह भी पढ़ेंः मऊ CAA बवाल: 'मुकदमे में ज्यादातर सपाइयों के नाम, भाजपाइयों के इशारे पर पुलिस कर रही काम'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+