स्वीडन में सुना था पीएम मोदी का भाषण, वोट देने मऊ पहुंचीं प्रिया सिंह

Mau news, मऊ। लोकसभा चुनाव 2019 (lok sabha elections 2019) के सातवें यानी अंतिम चरण में अपने मतदान का इस्तेमाल करने प्रिया सिंह सात संमदर पार स्वीडन से मऊ (Mau) पहुंचीं। दरअसल, प्रिया सिंह एक साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra modi) के स्वीडन (Sweden) में दिए गए भाषण से प्रभावित थीं। वह कहती हैं कि पीएम के भाषण में उनका विजन सुना तभी मन बना लिया था वोट जरूर दूंगी। जैसे ही उन्हें ये पता चला कि चुनाव हैं तो वह नौकरी से छुट्टी लेकर चली आईं।

शादी के बाद स्वीडन चली गईं प्रिया

शादी के बाद स्वीडन चली गईं प्रिया

बता दें, प्रिया सिंह मऊ के निजामुद्दीनपुरा में रहने वाले राणा प्रताप सिंह की बेटी हैं। कुछ समय पहले प्रिया की शादी हो गई और वह पति विजय विक्रम सिंह के साथ स्वीडन चली गईं। प्रिया ने भी वहीं नौकरी शुरू कर दी। प्रिया के मुताबिक, पिछले साल जब पीएम नरेंद्र मोदी स्वीडन गए थे तो वह भी अपने पति के साथ उनको सुनने के लिए वहां पहुंची थीं।

मोदी के भाषण से प्रभावित हुईं प्रिया

मोदी के भाषण से प्रभावित हुईं प्रिया

प्रिया का कहना है कि पीएम ने अपने भाषण के दौरान विकास को लेकर अपना जो विजन सामने रखा था, उससे वह काफी प्रभावित थीं। तभी से उन्होंने वोट जरूर डालने का मन बना लिया था। अब जैसे ही उन्हें ये पता चला कि चुनाव हैं तो वह सात समंदर पार अपने मतदान का इस्तेमाल करने चली आईं। बता दें, प्रिया सिंह शनिवार को प्लाइट से इंडिया पहुंची थीं।

लोगों से की वोट करने की अपील

लोगों से की वोट करने की अपील

प्रिया ने र​विवार की सुबह मतदान स्थल पहुंचकर मतदान किया। प्रिया का कहना है कि हर इंसान का अपने मत का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने की अपील भी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+