अखिलेश बोले, 2014 में भाजपा ने वाट्सएप से हराया था, 2019 में हम नहीं हारेंगे क्योंकि...

Uttar pradesh news in hindi (मऊ)। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कहना है कि भाजपा 2014 में वॉट्सएप की वजह से चुनाव जीत गई थी, क्योंकि उसके कार्यकर्ता तब बड़े पैमाने पर सोशल मीडिया पर थे। तब हमारे लोग वॉट्सएप नहीं चला पाते थे। मगर, आगामी चुनावों में भाजपा को हमसे वॉट्सएप पर भी मुकाबला करना है तो वो आ जाए! और काम के मामले में भी करना है तो काम में भी अड़ ले। अब किसी भी मुद्दे पर भाजपा हमसे नहीं जीत सकती!''

Samajwadi Party, Akhilesh Yadav, Bjp, Uttar Pradesh, Yogi, Mau, Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav, Politics, whatsapp

'इन मंत्रियों के बंगले से चिलम ढूंढेगी हमारी सरकार'
बता दें कि अखिलेश यूपी के मऊ जिले में एक कार्यक्रम में भाजपा और प्रदेश सरकार पर हर तरह के एंगल से निशाने साध रहे थे। उन्होंने कहा कि जब उनकी सरकार बनेगी, तो इन्ही भाजपा के मंत्रियो के सरकारी बंगले से चिलम ढूंढेगी। चिलम में क्या भरके पिया जाता है ये गाजीपुर वाले अच्छे से जानते हैं, बदला तभी पूरा होगा।"

"टोंटी के बदले चिलम" से हमला करेंगे अखिलेश
लोग उनके इस बयान को यूपी में भाजपा के हाथों हुई सपा की करारी हार से जोड़कर देख रहे हैं। क्योंकि ​अखिलेश अपने अपमान का बदला चुनाव में "टोंटी के बदले चिलम" के इरादे के साथ को वोटरों तक पहुंचाना चाहते हैं। वहीं, जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, वैसे ही सपा सुप्रीमो और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश भाजपा पर हमलावर होते जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+