मऊ में पीड़ित परिवार से रिश्वत की मांग करते पुलिस का वीडियो वायरल

Mau News,(मऊ)। उत्तर प्रदेश सरकार पुलिस महकमे को चुस्त दुरुस्त करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस भी सरकार के मापदंडों को पूरा करने के लिए लगातार गुंडे-माफियाओं का एनकाउंटर कर पूरे देश में अपनी बहादुरी के कारनामे से चर्चा के केन्द्र बिन्दू बनी हुई है। यहां तक की गुंडे-माफियां पुलिस के खौफ से जेल में है या फिर प्रदेश के बाहर चले गए हैं। इन सबके बीच प्रदेश के मऊ जनपद में पुलिस का पीड़ित से खुलेआम रिश्वत मांगते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है। बता दें कि क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेकटर संजय सिंह पीड़ित से रिश्वत मांग रहे हैं, जिसका वीडियो बनाकर पीड़ित शख्स ने वायरल कर दिया है।

मऊ में पीड़ित परिवार से रिश्वत की मांग करते पुलिस का वीडियो वायरल

बता दें कि यह पूरा मामला जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बहरीबारी गांव का है। 26 अप्रैल 2018 को स्थानीय थाने के मादी सिपाह गांव में बारात में गए युवकों के बीच में पानी-पीने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट और फायरिंग की घटना हुई। फायरिंग में एक शख्स को गोली लगी। घायल शख्स की तरफ से पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज कर लिया लेकिन आज तक मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इतना ही नहीं जिले की क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर संजय सिंह ने पीड़ित शख्स से मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 20 हाजार रुपए की डिमांड कर दी। पीडित शख्स ने इसी का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है।

मऊ में पीड़ित परिवार से रिश्वत की मांग करते पुलिस का वीडियो वायरल

पीडित शख्स संजय यादव का कहना है कि 26 अप्रैल को मादी सिपाह में उसका भाई रामविलास यादव बारात में गया था, जहां पानी के लिए बृजेश यादव और रंजन यादव से विवाद हो गया। इस विवाद में चली गोली से उसके भाई को लगी। मामले में पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज किया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। जब हमने कार्रवाई के लिए बात की तो पुलिस ने 20 हजार रुपए की मांग की। कार्रवाई के लिए पुलिस रिश्वत की मांग कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+