UP News: मथुरा में जल जीवन मिशन के अस्थायी गोदाम में लगी आग, खाली कराए गए आसपास के मकान, देखें Video
UP News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में स्थित जल जीवन मिशन के अस्थाई गोदाम में सोमवार दोपहर में अचानक आग लग गई। गोदाम में प्लास्टिक की पाइप और प्लास्टिक के अन्य सामान रखे हुए हैं।
आग लगने के बाद गोदाम और आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचित की। मौके पर फायर ब्रिगेड की दर्जन भर से अधिक गाड़ियां पहुंची हैं।

फायर कर्मी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं हालांकि अभी तक आग पर काबू नहीं पाया गया है। तेजी से फैलती हुई आपको ध्यान में रखते हुए आसपास के कई मकानों को खाली कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि आगरा दिल्ली नेशनल हाईवे के समीप जल जीवन मिशन का अस्थाई गोदाम है। इस गोदाम में जल जीवन मिशन की प्लास्टिक की पाइप में रखीं गई थी। सोमवार को दोपहर में अचानक संदिग्ध परिस्थिति में गोदाम में आग लग गई।
इस बारे में जानकारी देते हुए मथुरा एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय द्वारा बताया गया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं। अभी तक किसी प्रकार के जनहानि की सूचना नहीं मिली है।
आग लगने के बाद आसपास के घरों में रहने वाले लोगों को किसी प्रकार की समस्या ना हो इस बात को ध्यान में रखते हुए दिल्ली आगरा हाईवे के किनारे स्थित कई मकानों को खाली कर दिया गया है।
लाखों रुपए के नुकसान की आशंका
बताया जा रहा है कि गोदाम में लाखों रुपए की पाइपें रखी हुई थी। प्लास्टिक की पाइप होने के चलते देखते ही देखते आग में विकराल रूप धारण कर लिया और अधिकतर पाइप जल गई हैं। गोदाम में आग लगने से लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग पर काबू पाने के बाद ही यह आकलन हो पाएगा कि कितने का सामान जला है।












Click it and Unblock the Notifications