UP News: एक तरफ हो रही थी गर्लफ्रेंड की शादी, दूसरी तरफ इंस्टाग्राम पर लाइव होकर बॉयफ्रेंड ने कर ली आत्महत्या
UP News: यूपी के मथुरा में शुक्रवार को एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की शादी की रात में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। एक तरफ प्रेमिका की शादी हो रही थी, दूसरी तरफ उसका प्रेमी इंस्टाग्राम पर लाइव आया और करपटी पर असलहा सटाकर खुद को गोली मार ली।
बताया जा रहा है कि मृतक प्रेमी पर पहले भी जानलेवा हमला, पुलिस टीम पर हमला और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में आधा दर्जन मामले दर्ज थे। जब से उसकी प्रेमिका की शादी तय हुई थी, तब से वह उसके होने वाले दूल्हे को गोली मारने की धमकी दे रहा था।

दरअसल, मथुरा के नगला चंद्रभान निवासी 24 वर्षीय मोनू शर्मा एक लड़की को अपनी गर्लफ्रेंड बताता था। प्रेमिका की शादी तय होने के बाद वह उसे धमकाने लगा। उसने कहा था कि जब तक वह जिंदा है वह उसे किसी और का नहीं होने देगा। उसने दूल्हे को जान से मारने की धमकी भी दी।
जिसकी शिकायत लड़की के परिवार वालों ने पुलिस से की थी। परिजनों ने उसकी वॉयस रिकार्डिंग भी पुलिस को सौंपी थी। ऐसे में गुरुवार को भरतपुर रोड स्थित एक मैरिज लॉन में पुलिस की मौजूदगी में लड़की की शादी हो रही थी। पुलिस अलर्ट पर थी, इसलिए मोनू अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सका।
गुरुवार की रात उसने पहले शराब पी और फिर इंस्टाग्राम पर लाइव आया। उलाइव आकर उसने अपने फॉलोअर्स को इसकी जानकारी दी। बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम पर लाइव होने के दौरान ही उसने अपनी कनपटी पर असलहा सटाकर खुद को गोली मार ली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा रात में ही उसके परिजनों को सूचना दे दी गई।
इधर शुक्रवार को जब उसकी प्रेमिका की विदाई हुई तो मोनू का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद उसका शव उनके परिवार को सौंप दिया गया। फिलहाल प्रेमिका की शादी के समय प्रेमी द्वारा आत्महत्या करने की घटना को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications