UP election results 2022 : बीजेपी को जबरदस्त बढ़त, हेमा मालिनी ने कहा - बुलडोजर के सामने कुछ भी नहीं आ सकता

मथुरा, 10 मार्च: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी से लेकर पूर्वांचल तक जबरदस्त तरीके से जीत दर्ज करती दिखाई दे रही है। बीजेपी कार्यकर्तओं ने पार्टी कार्यालयों में जश्न मनाना शुरू कर दिया है। मिठाईयां बांटी जा रही हैं। इस बीच बीजेपी के नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही हैं। बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने कहा, ''हमें पहले से ही पता था कि हमारी सरकार बनेगी। हमने विकास के हर पहलू के लिए काम किया है, यही वजह है कि जनता हम पर भरोसा करती है।'' हेमा मालिनी ने कहा कि बुलडोजर के सामने कुछ भी नहीं आ सकता, क्योंकि यह एक मिनट में सब कुछ खत्म कर सकता है, चाहे साइकिल हो या कुछ और।

UP election result 2022 BJP mp hema malini says nothing can come in front of a bulldozer

हेमा मालिनी ने कहा - हर वर्ग की महिलाएं खुश हैं, इसलिए उन्होंने वोट दिया

हेमा मालिनी ने आगे कहा, महंगाई आगे पीछे होती रहती है कोई भी सरकार आती है तो, मुद्दा ये है कि महिलाओं को सुरक्षा दे रहें हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि महिलाएं पिछली सरकार में काफी परेशान थी। अब महिलाएं हर क्षेत्र में सुरक्षित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+