यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 7 लोगों की हुई मौत
यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 7 लोगों की हुई मौत
मथुरा, 07 मई: इस वक्त की एक बड़ी खबर यमुना एक्सप्रेसवे से सामने आ रही है। यहां एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई, जबिक एक युवक और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मरने वालों में तीन महिलाए, तीन पुरुष और एक बच्चा शामिल है। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग कार नोएडा एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
Recommended Video

यह हादसा मथुरा जिले के थाना नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 68 पर हुआ है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे का शिकार हुए सभी एक ही परिवार के थे और हरदोई के बहादुरपुर-संडीला के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि गाड़ी में राजेश, लल्लू, श्रीगोपाल, संजय, निशा, छुटकी, नंदनी, 6 साल का धीरज और 3 साल का कृष भी था। बताया जा रहा है कि राजेश, श्रीगोपाल और संजय सगे भाई हैं। हालांकि अभी मृतकों और घायलों के नाम स्पष्ट नहीं हो सके हैं।
पुलिस ने बताया कि आज (07 मई) सुबह एक वाहन चालक ने डायल-112 को हादसे की सूचना दी। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी 9 घायलों को क्षतिग्रस्त कार से निकाला। टक्कर में कार का अगला हिस्सा पिचक गया था। ऐसे में कटर से कार को काटकर घायलों को निकाला गया। इस मशक्कत में काफी देर तक घायल कार में ही फंसे रहे। पुलिस सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने 7 लोगों को मृत घोषित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications