फेसबुक के जरिए 14 साल से लड़कों को ऐसे बेवकूफ बना रही थी दिल्ली की ये लड़की, अब खुला राज

मथुरा। फेसबुक पर दोस्ती, फिर शादी और लड़के के पास पैसे खत्म होते ही उसे छोड़कर चले जाना। दिल्ली की रहने वाली एक युवती पिछले करीब 14 साल से यही काम कर रही थी। अब पुलिस ने युवती और उसके दो साथियों के खिलाफ शांतिभंग के मामले मं कार्रवाई की है।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, युवती मूलरूप से दिल्ली की रहने वाली है। वह साल 2006 से वृंदावन में रह रही थी। उसने पहले दिल्ली के रहने वाले एक युवक से फेसबुक पर दोस्ती की, फिर उससे शादी की और कुछ समय बाद उसे छोड़ दिया। इसके बाद बागपत निवासी एक युवक से फेसबुक के जरिए दोस्ती की और उसके साथ वृंदावन में रहने लगी। साल 2016 में जब युवक के पास से पैसा समाप्त हो गया तो युवती उसे छोड़कर दिल्ली आ गई।

तीसरे युवक को छोड़ वृंदावन आ गई युवती

तीसरे युवक को छोड़ वृंदावन आ गई युवती

इसके बाद फेसबुक के जरिए ही ललितपुर में रहने वाले एक होमगार्ड के पुत्र को अपने प्रेमजाल में फंसाया। उसके साथ दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। होमगार्ड का पुत्र अपने गांव की चार एकड़ जमीन बेचकर युवती के साथ दिल्ली में रहने लगा। अब जब उसके पास पैसे खत्म होने लगे तो बच्चे और पति को छोड़ वह फिर वृंदावन आकर रहने लगी।

पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस ने की कार्रवाई

होमगार्ड के पुत्र ने मामले की शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद युवती ने युवक पर ढाई साल से शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया।​ फिलहाल, पुलिस ने युवती को शांतिभंग के मामले में कार्रवाई की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+