मथुरा: ग्रामीणों की प‍िटाई से एक गौतस्‍कर की मौत, तीन घायल

मथुरा, जून 04: यूपी के मथुरा में शुक्रवार सुबह ग्रामीणों और गौतस्‍करों की भि‍ड़ंत हो गई। मारपीट की घटना में एक गौतस्‍कर की मौत हो गई।तीन अन्य गौतस्करों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। सूचना म‍िलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गौतस्‍कर के शव को कब्‍जे में लेक‍र पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा। एसपी देहात ने बताया, "कुछ लोगों के साथ ग्रामीणों ने मारपीट की है जिन्हें गोकश बताया जा रहा है। मौके से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है।"

one cow smuggler lost life after clash with villagers in mathura

एक गौतस्‍कर की मौत, तीन घायल

जानकारी के मुताबिक, मथुरा के कोसीकलां थाना क्षेत्र के गांव जाव व तूमौला के जंगलों में गौतस्कर गाड़ी से गायें लेकर जा रहे थे। जानकारी म‍िलने पर ग्रामीणों ने गौतस्करों को दौड़ा ल‍िया। भागने के चक्‍कर में गौतस्करों की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके बाद ग्रामीणों ने गौतस्करों को पकड़ लिया। गौतस्कर भी ग्रामीणों से भिड़ गए। प‍िटाई से एक गौतस्कर की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हालत में वहां से भाग न‍िकला। लेकिन कुछ दूर जाकर वह भी ग‍िर गया। वहीं, तीन अन्य गौतस्करों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल गौतस्करों को हिरासत में लेकर उपचार को भेज दिया। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

छह गायों को मेवात लेकर जा रहे थे तस्‍कर

एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि गौतस्कर बुलंदशहर और अलीगढ़ से छह गायों को टाटा-407 से मेवात लेकर जा रहे थे। तूमौला के पास ग्रामीणों से इनकी झड़प हो गई। इस दौरान एक की मौत हो गई, जबकि अन्‍य घायल हैं। प्रभारी इंस्पेक्टर एसके तोमर ने बताया कि मृत मिले युवक की शिनाख्त शेरा (45) निवासी बुलंदशहर के रूप में हुई है। वहीं पकड़े गए अनीश, रहमान व काजिल निवासी लोहदा, अरनिया, बुलंदशहर के रहने वाले हैं। इन लोगों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+