Yamuna Expressway पर सूटकेस में मिली युवती की लाश, सीने में लगी थी गोली और कई जगह मिले चोट के निशान
Yamuna Expressway पर सूटकेस में मिली युवती की लाश, सीने में लगी थी गोली और कई जगह मिले चोट के निशान
Yamuna Expressway: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा (Mathura) जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां राया थाना क्षेत्र इलाके में यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर एक सूटकेस में 18 नवंबर की दोपहर एक युवती की लाश मिली है। सूटकेश के अंदर लाश मिलने की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई। वहीं, फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौके से साक्ष्यों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस की मानें तो अभी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। फिलहाल, पुलिस शव की शिनाख्त करने की कोशिशों में जुटी है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, 18 नवंबर की दोपहर करीब 12 बजे राया थाना क्षेत्र इलाके के यमुना एक्सप्रेसवे के पास एक लाल रंग का सूटकेस लावारिस पड़ा हुआ था। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने राया पुलिस को दी। सूचना मिलते ही राया पुलिस मौके पर पहुंची और सूटकेश खोला तो पुलिस के होश उड़ गए।
दरअसल, सूटकेश के अंदर एक युवती की लाश थी। लाश को पॉलिथीन में लपेट कर सूटकेस में रखा गया था। युवती के चेहरे पर खून लगा हुआ था। युवती के सीने पर गोली का निशान भी मिला है। पुलिस की मानें तो युवती की हत्या गोली मारकर की गई है। इतना ही नहीं, उसके शरीर पर कई जगह चोटों के निशान भी मिले हैं। फिलहाल, फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौका-ए-वारदात से सभी साक्ष्यों को अपने कब्जे में लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस की मानें तो युवती की उम्र करीब 22 से 25 वर्ष के आसपास है। उसका कद पांच फीट दो इंच है। रंग गोरा और लंबे काले बाल हैं। युवती स्लेटी कलर की टी-शर्ट पहनी हुई है, जिस पर लेजी डेज लिखा है। नीला और सफेद फूलपत्तीदार प्लाजो पहने हुए हैं। बाएं हाथ पर कलावा व काला धागा बंधा है। लाल सफेद व बैगनी रंग की साड़ी भी सूटकेस में मिली है। आशंका है कि युवती की हत्या के बाद यहां लाकर फेंका गया है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।












Click it and Unblock the Notifications