Mathura: वृंदावन गार्डन होटल में लगी भीषण आग, दो कर्मचारियों की झुलसने से हुई मौत

Mathura: वृंदावन गार्डन होटल में लगी भीषण आग, दो कर्मचारियों की झुलसने से हुई मौत

Vrindavan Garden Mathura Fire: बसेरा ग्रुप के वृंदावन गार्डन होटल (hotel vrindavan garden) में गुरुवार की सुबह भीषण आग लग गई। यह आग होटल की ऊपरी मंजिल पर लगी, जिसमें चार कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। आग लगने की सूचना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने होटल में फंसे चार कर्मचियों को बाहर निकाला और इलाज के पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दो कर्मचारियों की मौत हो गई। जबकि दो कर्मचारियों का इलाज चल रहा है।

hotel vrindavan garden fire

खबर के मुताबिक, जिस समय होटल वृंदावन गार्डन (hotel vrindavan garden) के ऊपरी मंजिल में आग लगी, उस वक्त कमरे में कई गेस्ट भी मौजूद थे। जैसे ही आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को मिली, वैसे ही कई गाड़ी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान दमकल कर्मियों ने होटल से सभी गेस्ट्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, होटल की ऊपरी मंजिल पर चार कर्मचारी आग की लपटों के बीच फंस गए। जिन्हें बड़ी कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने निकाला। जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां डॉक्टरों ने दो कर्मचारियों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दो कर्मचारियों को इलाज किया जा रहा है। मथुरा के मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रमोद शर्मा ने बताया कि होटल वृंदावन गार्डन आज सुबह करीब 4:30 बजे आग की सूचना मिली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचने के बाद पता चला कि पहले मंजिल (होटल के) पर स्टोर रूम में आग लगी है जिसपर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया है। हालांकि, अभी तक आग लगने की वजह का पता नहीं चला है।

हालांकि, ऐसी आशंका जताई जा रही है कि आग लगने की यह घटना शार्ट सर्किट की वजह से हुई हो। फिलहाल, आग पर काबू पा लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, होटल में भगवत का आयोजन हो रहा था, जिसके लिए कमरे बुक थे। सभी गेस्ट्स सुरक्षित हैं, लेकिन होटल के ऊपर बने स्टोर रूम में चार कर्मचारी सो रहे थे। वे इस अग्निकांड में दो लोगों की दम घुटने और झूलसने से मौत हो गई। वहीं, दो कर्मचारियों का इलाज चल रहा है। जिन कर्मचारियों की मौत हुई है उनमें से एक कासगंज का तो दूसरा मांट का रहने वाला बताया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+