Mathura: सात फेरों से पहले दुल्हन की गोली मारकर हत्या, घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम

Mathura: सात फेरों से पहले दुल्हन की गोली मारकर हत्या, घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम

मथुरा, 29 अप्रैल: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई, जब कमरे में बैठी दुल्हन की अज्ञात शख्स ने गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौका-ए-वारदात से फरार हो गया। वहीं, गोली लगने से ही दुल्हन की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एकतरफा प्यार में एक युवक ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Mathura news: A bride was shot dead last night in Mubarikpur village

यह वारदात नौहझील थाना क्षेत्र गांव मुबारकपुर की है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, खूबीराम की बेटी काजल की शादी नोएडा के युवक से तय हुई थी। गुरुवार को बरात आई। धूमधाम से बरात चढ़ी और दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारात का धूमधाम से स्‍वागत किया। इसके बाद जयमाल की रस्‍म निभाई गई। जयमाल के थोड़ी देर बाद दुल्‍हन की सहेलियां और घर की महिलाएं दुल्‍हन को लेकर उसके कमरे में चली गईं।

कमरे में दुल्हन बनी काजल मंडप में सात फेरे लिए जाने का इंतजार कर रहे थे कि तभी गांव का एक सिरफिरा लड़का कमरे में पहुंच गया। उसने दुल्‍हन (काजल) को गोली मार दी। गोली काजल के आंख के पास लगी थी, जिससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। काजल के पिता खुशी राम ने बताया कि मेरी बेटी की शादी थी। जयमाला पड़ने के बाद मेरी बेटी घर गई और घर पर कमरे में बैठी थी।

इस दौरान कमरे एक अज्ञात व्यक्ति आया और उसने मेरी बेटी को आंख के पास गोली मार कर भाग गया। मैं बेटी को लाया पकड़ कर पर उसकी मृत्यु हो चुकी थी। दुल्हन की हत्या से शादी समारोह में दहशत फैल गई। इस बीच आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि थाना नौझील क्षेत्र में आज सुबह एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान एक दुल्हन की गोली मार कर हत्या कर दी गई। परिजनों की ओर से दी गई तहरीर पर अभियोग पंजीकृत करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मामले में जांच जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+