श्रद्धालु महिलाओं को बाथरूम में नहाते हुए देख रहा था गेस्ट हाउस कर्मचारी, पिटाई

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में कोलकाता से आई महिला श्रद्धालुओं ने गेस्ट हाउस कर्मचारी पर गंभीर आरोप लगाए है। महिला श्रद्धालूओं का आरोप है कि गेस्ट हाउस का कर्मचारी उन्हें नहाते हुए चोरी-छिपे देख रहा था। इस दौरान महिलाओं ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। काफी देर चले इस हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में और मामले की जांच में जुट गई है। हांलाकि पुलिस को इस मामले में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

guest house worker was watching the women taking bath in the bathroom

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला मथुरा जिले के श्रीकृष्ण जन्मस्थाल के समीप एक गेस्ट हाउस का है। यहां 5 दिन पूर्व पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक श्रद्धालुओं का ग्रुप भ्रमण के लिए आया था। ग्रुप में महिलाओं और युवतियों के अलावा करीब एक दर्जन लोग थे और ये सभी गोविंद नगर थाना क्षेत्र में कृष्ण-बलराम गेस्ट हाउस में आकर ठहरे थे। सोमवार को दर्शन से करने से पहले श्रद्धालु नहाने लगे। वहीं कमरे का गीजर खराब होने पर ग्रुप की कुछ युवतियां दूसरे बाथरूम में जाने लगी।

आरोप है कि गेस्ट हाउस कर्मी ओमवीर ने इन युवतियों से गीजर खराब होने की बात कही और दूसरे बाथरूम में नहाने के लिए कहा। जब युवतियां नहा रहीं थी तो ओमवीर बराबर के बाथरूम से उन्हें देख रहा था। उसी वक्त युवतियों को इसकी भनक लग गई और उन्होंने आरोपी ओमवीर को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना देने के साथ ही उसकी जमकर धुनाई कर डाली। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और मामले को जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस अधिकारी मामले से अनभिज्ञता जाहिर करते हुए लिखित शिकायत ना आने की बात कह रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+