UP के मथुरा में खुला पहला बिजली थाना, पहले दिन दर्ज हुई 8 रिपोर्ट

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में 3 अक्टूबर को पहले बिजली थाने की शुरूआत हो गई है। इस थाने के खुल जाने से अब विद्युत अधिकारियों को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। बता दें कि इसे कृष्णानगर बिजलीघर पर स्थापित किया गया है, जहां पहले दिन ही बिजली चोरी की आठ रिपोर्ट दर्ज हुई हैं।

First electricity theft police station Uttar Pradesh opened in Mathura

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिजली थाना शुरू करने की कवायद पिछले दो साल से जिले में चल रही थी। शासन को प्रस्ताव जाने के बाद भी कभी जगह का अभाव तो कभी पुलिसबल न मिलने से जनपद में बिजली थाना शुरू नहीं हो सका। अब यह सब दिक्कतें दूर किए जाने के बाद गुरुवार को बिजली थाने की शुरुआत हो गई। नवादा के अवर अभियंता शैलेंद्र अग्रवाल ने अपने इलाके के आठ उपभोक्ताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए।'

मथुरा के ग्रामीण क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता विनोद गंगवार ने कहा, कृष्णानगर के बिजलीघर परिसर में गुरुवार को इस थाने की शुरुआत हुई। थाने में पांच उपनिरीक्षक, 9 हैड कॉन्स्टेबल, 9 कॉन्स्टेबल और चार मुंशी सह कम्प्यूटर ऑपरेटरों की नियुक्ति हो गई है। ये निरीक्षक के अंतर्गत कार्य करेंगे। एसई विद्युत देहात विनोद कुमार गंगवार ने बताया कि अब जिले की बिजली चोरी की रिपोर्ट बिजली थाने में दर्ज कराई जाएंगी। साथ ही उन्होंने बताया कि अब पूरे जिले के बिजली चोरी संबंधी सभी मामले यहीं दर्ज कराए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+