विश्व प्रसिद्ध लठामार होली आज: CM योगी 23वीं बार आ सकते हैं मथुरा, लगातार 5 साल बरसाना के रंग में रंगे

मथुरा। उत्तर प्रदेश फिर से भगवा रंग में रंग चुका है। विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23वीं बार कृष्णनगरी मथुरा आ सकते हैं। आज यहां बरसाना में विश्व प्रसिद्ध 'लठामार' होली का उत्सव है। मुख्यमंत्री योगी इस उत्सव में 5 साल से लगातार आ रहे हैं। इस बार भी उनके आने की संभावना है। जिसके चलते पूरे शहर में सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद है। स्थानीय भाजपा नेताओं के मुताबिक, योगी के लठामार होली आयोजन में शामिल होने की चर्चा कई दिनों से हो रही हैं। लिहाजा उनके आगमन को लेकर पुलिस-प्रशासन व्यवस्थाओं में जुटा है।

आज बरसाना में विश्व प्रसिद्ध लठामार होली

आज बरसाना में विश्व प्रसिद्ध लठामार होली

योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में साल 2017 का चुनाव प्रचंड बहुमत से जीते थे। सूबे की कमान संभालने के बाद से ही श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा भी योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता में रही। इसी के चलते 22 बार उन्होंने मथुरा जनपद का दौरा किया। समय-समय पर उन्होंने यहां चल रहे विकास कार्यों से लेकर रंगोत्सव में भी शिरकत की। कल जिस समय चुनाव परिणाम आ रहे थे, तो भाजपा की जनपद इकाई योगी के बरसाना कार्यक्रम की तैयारियां कर रही थी। एक पदाधिकारी ने कहा कि, योगी के नेतृत्व में यूपी में भाजपा की बंपर जीत के बाद वे 23वीं बार मथुरा आ सकते हैं।

यहां 5 वर्षों से लगातार आ रहे हैं मुख्यमंत्री योगी

यहां 5 वर्षों से लगातार आ रहे हैं मुख्यमंत्री योगी

एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने कहा कि, हमें वीवीआईपी के विजिट के लिए कुछ समय पहले ही बता दिया गया था। बरसाना की लठामार होली में मुख्यमंत्री योगी पिछले पांच साल से लगातार शिरकत किए हैं। इस बार भी उनके आगमन की संभावना को देखकर व्यवस्थाएं पूरी की जा रही हैं। हालांकि, अभी मुख्यमंत्री कार्यालय से उनके कार्यक्रम की अधिकृत सूचना नहीं आई है। वहीं, तैयारियों को देखते हुए माना जा रहा है कि, मुख्यमंत्री के शुक्रवार को आने की संभावना है। वे हेलिकॉप्टर से बरसाना आ सकते हैं।

अखिलेश भी आए बरसाना

अखिलेश भी आए बरसाना

पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी अपने कार्यकाल में बरसाना आते रहे हैं। वे पिछले साल भी यहां होली खेलने आए थे। तब बरसाना में उन्हें मोदी-मोदी के नारों के बीच से गुजरना पड़ा था।

अब हजारों लोगों की भीड़ जुटी

अब हजारों लोगों की भीड़ जुटी

बरसाना में हजारों लोगों की भीड़ जुटी हुई है। दूर-दूर के लोग लठामारी होली मनाने पहुंचे हैं। पिछले 3-4 दिनों से बाहरी राज्यों के लोग यहां आ रहे थे। वाहनों की आवाजाही ज्यादा होने से सड़कों पर जाम नजर आ रहा है। कोरोना-काल खत्म होने के बाद होली मनाने वालों में यह उत्साह दिखा है। पिछली बार पाब​ंदियों के चलते उत्सव फीका रह गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+