Banke Bihari Mandir Corridor के विरोध में सड़क पर उतरे मथुरा के लोग, PM-CM को लिखा खून से पत्र
बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर के विरोध में स्थानीय लोगों के साथ दुकानदार और पुजारी सड़क पर उतर आए। कॉरिडोर के विरोध में स्थानीय लोगों ने खून से पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है।

banke bihari mandir corridor news: वाराणसी और उज्जैन की तरह मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में भी कॉरिडोर बनाने की तैयारी हो गई है। कॉरिडोर को लेकर सर्वे का काम भी पूरा हो चुका है। तो वहीं, इस कॉरिडोर के विरोध में अब मथुरा के लोग सड़क पर उतर आए है। तो वहीं, इस कॉरिडोर के विरोध में पुजारी समाज के लोग भी शामिल हैं। स्थानीय निवासियों और दुकानदारों ने अब पीएम नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को खून से पत्र लिखा हैं।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सैकड़ों वर्षों से वो कुंज गलियों में रहकर अपने घरों में मंदिर बनाकर बिहारी जी की पूजा करते चले हैं। ऐसे में उनके घर मंदिर तोड़े गए तो उनकी आस्था को आघात पहुंचेगा। विरोध के चलते दो दिन से वृंदावन के बाज़ार बंद हैं। आपको बता दें कि बांके बिहारी मंदिर की तरफ जाने वाले सभी रास्ते पर मौजूद दुकानों पर ताला लटके रहे। कॉरिडोर के विरोध में स्थानीय लोगों ने विद्यापीठ चौराहा के समीप सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कुंज बिहारी श्री हरिदास का कीर्तन किया और प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से ब्रज को बचाने की गुहार लगाई। लोगों का कहना है कि जब कुंज गलियों के स्थान पर कॉरिडोर बना दिया जाएगा तो इस नगरी की पहचान ही क्या रहेगी। कॉरिडोर के निर्माण से क्षेत्र के विरासत मूल्य को बर्बाद कर दिया जाएगा। बता दें, कॉरिडोर के लिए प्रदेश सरकार बांके बिहारी मंदिर के आसपास पांच एकड़ ज़मीन अधिग्रहित करेगी।
Recommended Video
इस पांच एकड़ में लगभग 300 मंदिर/घर शामिल हैं, जहां सैकड़ों वर्षों से लोग रहते चले आ रहे हैं। कॉरिडोर बनाने के लिए इन 300 भवनों को ध्वस्त किया जाना हैं। कॉरिडोर के विरोध में आज 300 दुकानें बंद रही, जिस वजह से ठाकुरजी के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को न प्रसाद मिला और न माला। वहीं, बांके बिहारी बाजार संघ के अध्यक्ष अमित गौतम ने कहा, 'हमने अपने खून से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है कि विकास की त्रुटिपूर्ण योजना के नाम पर क्षेत्र को बर्बाद नहीं होने दिया जाए।' उन्होंने कहा कि अगर सरकार योजना वापस नहीं लेती है तो विरोध और तेज होगा।
-
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब












Click it and Unblock the Notifications