2022 विधानसभा चुनाव की तैयारी में अखिलेश पहुंचे मथुरा, महापंचायत में कहा- भाजपा को सत्ता से हटाएंगे किसान

मथुरा। समाजवादी पार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मथुरा के दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को पहुंचे। गुरुवार को उन्होंने मसानी क्षेत्र में पार्टी के प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया और 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कार्यकर्ताओं को जोर-शोर से जुटने को कहा। उन्होंने भाजपा की रणनीतियों के बारे में सपा कार्यकर्ताओं को जानकारी दी और उसका मुकाबला कैसे करना है, इसकी रणनीति बनाने को कहा। शुक्रवार को अखिलेश यादव ने मथुरा के धर्मस्थलों में दर्शन-पूजन किया और किसान महापंचायत को संबोधित किया।

Akhilesh Yadav in Mathura preparing of 2022 assembly election

मथुरा के बाजना में मोरकी इंटर कॉलेज मैदान में राष्ट्रीय लोक दल ने किसान महापंचायत का आयोजन किया। मंच पर रालोद के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ अखिलेश यादव भी मौजूद रहे। महापंचायत में भाषण देते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि किसान आंदोलन से भाजपा घबरा रही है। किसानों से अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को अब मालूम हो गया है कि यह आंदोलन अब रुकने वाला नहीं। जब तक काले कानूनों को केंद्र सरकार वापस नहीं लेती है, यह लड़ाई जारी रहेगी।

महापंचायत में अखिलेश यादव को लाठी भेंट की गई। इस पर उन्होंने कहा कि मैं और जयंत जानते हैं कि इस लाठी से वार कहां करना है। मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने नोटबंदी और जीएसटी कानून की आलोचना की। कहा कि क्या कालाधन वापस आया और क्या जीएसटी से कारोबार बढ़ा? क्या किसानों की आय दोगुनी हो गई? पेट्रोल और डीजल की कीमतें सरकार ने बढ़ा दी हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि वो तो बस कहने को योगी हैं, वो दूसरों का दुख नहीं समझते। लाल टोपी देखकर वो भड़कते हैं। भाजपा साजिश रचती है और लोगों को बांटने की राजनीति कर सत्ता में आई है। किसान इस बार एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएंगे। महापंचायत को संबोधित करते हुए रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार घमंड में चूर है और किसानों को अपमानित कर रही है। मुख्यमंत्री ऐशो आराम की जिंदगी जी रहे हैं, वो बस कहने को फकीर हैं।

शुक्रवार को अखिलेश यादव गोवर्धन के दानघाटी मंदिर, जैत स्थित कुंड और बरसाना के राधा रानी मंदिर दर्शन-पूजन के लिए गए। राधा रानी मंदिर में जाने के लिए अखिलेश यादव तीन सौ सीढ़ियां चढ़े। वहां मीडिया से उन्होंने कहा कि मंदिर तक पहुंचने के लिए 2016 में उन्होंने रोपवे बनाने का प्रोजेक्ट शुरू किया लेकिन योगी सरकार उसको पूरा नहीं करा पाई। इसके अलावा उन्होंने कोसी गोवर्धन बरसाना नंदगांव फोरलेन रोड बनाने की योजना के बारे में कहा कि वह काम भी योगी सरकार से नहीं हो पाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+