माँ से पैसे वापस मांगे तो बेटी पर डाल दिया तेजाब, फिर पीड़ित पहुंची SP ऑफिस और कर दिया कांड

उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक बेटी अपने माता-पिता के खिलाफ शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और देखते ही देखते उसने अपने ऊपर पेट्रोल से भरी बोतल उड़ेल कर आत्महत्या का प्रयास किया। गनीमत रही कि वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने महिला से बोतल छीन ली और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। वहीं पीड़ित महिला ने अपने माता पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आत्महत्या का प्रयास
दरअसल, जनपद मथुरा के मगोर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जोगीपुरा की रहने वाली गोला देवी पत्नी अमरचंद सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। इस दौरान उसने अपने माता-पिता पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस के आला अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही महिला अपने साथ लाइ हुई पेट्रोल भरी बोतल से आत्महत्या करने की भी कोशिश करने लगी, लेकिन इससे पहले ही एसएसपी कार्यालय पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला से बोतल छीन ली, और उसे समझा-बुझाकर शांत कराया।

acid was thrown on daughter by mother victim reached SP office with a petrol bottle

अभी तक नहीं किये पैसे वापस
इस दौरान महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2005 में उसके भाई चंद्रपाल का एक्सीडेंट हुआ था। जिसमें महिला ने अपने पिता को तकरीबन डेढ़ लाख रुपए उनके मांगने पर मदद के लिए दिए थे। महिला का कहना है कि काफी वर्ष बीत जाने के बाद भी जब पिता रूपकिशोर और मां द्वारा पैसे वापस नहीं किए गए। उधर, पैसे वापस मांगने के लिए उसका पति भी दबाव बनाने लगा।

acid was thrown on daughter by mother victim reached SP office with a petrol bottle

माँ ने डाला तेजाब
महिला का आरोप है कि जब उसके द्वारा अपने माता-पिता से पैसे मांगे गए तो उन्होंने उसे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। महिला का आरोप है कि उसकी मां द्वारा उसके ऊपर तेजाब डाल दिया गया, जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसने अपनी मां पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी मां गलत कार्य करती है और उसे भी गलत कार्य करने के लिए मजबूर करती है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+