Mainpuri: पहले DJ की धुन पर जमकर नाचा हत्यारा, फिर 5 को फरसे से काट डाला, वीडियो आया सामने
तूफ़ान से पहले की शांति के बारे में तो आपने सुना ही होगा लेकिन क्या आपने कभी तूफ़ान आने से पहले के शोर को सुना है। आज ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसे देख आप भी एक बार को दहल उठेंगे। मैनपुरी में 23 जून की रात एक ही परिवार के 5 लोगों की निर्मम हत्या से जुड़े इस वीडियो में कातिल हत्याकांड से ठीक 4 घंटे पहले डीजे की धुन पर जमकर नाचता नजर आ रहा है।
ऐसे हुई थी परिवार के 5 लोगों की हत्या
बताते चलें कि मैनपुरी के अरसारा गांव में 23 जून की रात कातिल शिववीर ने दूल्हा-दुल्हन समेत अपने ही परिवार के 5 लोगों की सोते समय फरसे से काटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शिववीर ने गोली मारकर खुद भी सुसाइड कर लिया था। यही नहीं, उसने अपनी पत्नी और मामी पर भी जानलेवा हमला किया। इस हमले में हत्यारे ने अपने भाई भुल्लन, बहनोई सौरभ, भाई का दोस्त दीपक, दूसरा भाई सोनू और उसकी नवविवाहिता पत्नी सोनी को मौत के घाट उतार दिया था।

हत्याकांड से कुछ ही घंटों पहले का वीडियो
दरअसल, शुक्रवार को घर में नई बहू सोनी के आने से खुशियों का माहौल था। देर रात तक सभी लोग DJ बजा कर नाच गा रहे थे। यह वीडियो भी इसी दौरान का है। डीजे पर नाच गाने के दौरान ही शिववीर ने सभी को कोल्ड ड्रिंक में कोई नशे की गोली मिलाकर पिला दी थी। फिर सभी के बेहोश होने के बाद शिववीर ने हत्याकांड को अंजाम दिया।
मैनपुरी में 23 जून को हुए 5 लोगों के हत्याकांड से कुछ ही देर पहले की इस वीडियो में हत्यारा डांस करता नजर आ रहा है। यह वीडियो देखकर पुलिस भी हैरान है। समझ नहीं आ रहा कि जो शख्स जो पूरे परिवार के साथ डांस कर रहा था। वह कुछ ही घंटे बाद पूरे परिवार की हत्या करने वाला है। pic.twitter.com/yHpMn4OaHJ
— Shivika Gaur (@ShivikaGau54576) June 29, 2023
तूफ़ान से पहले का शोर
वहीं हत्याकांड से कुछ ही देर पहले की इस वीडियो में हत्यारा डांस करता और पैसे लुटाता नजर आ रहा है। इसमें नई दुल्हन, दोनों भाई और शिववीर की पत्नी भी नजर आ रही है। इस वीडियो को देखकर न सिर्फ रिश्तेदार और गांव के लोग बल्कि पुलिस भी हैरान है कि सभी के संग खुशी में शामिल शिववीर के चेहरे पर जरा भी शिकन नहीं थी। समझ नहीं आ रहा कि जो शख्स जो पूरे परिवार के साथ डांस कर रहा था। वह कुछ ही घंटे बाद पूरे परिवार की हत्या करने वाला है। फिलहाल, इस जघन्य हत्याकांड को लेकर पुलिस की तफ्तीश जारी है। अभी भी हत्याकांड की असल वजह पता नहीं चल पाई है।












Click it and Unblock the Notifications