फोन पर आबकारी मंत्री ने युवक को दी खाल खिंचवा लेने की धमकी, ऑडियो हुआ वायरल

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के भोगांव थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक को फोन करके प्रदेश के आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने धमकी दे दी। आबकारी मंत्री का ऑडियो वायरल होने पर जिले की सियासत गर्मा गई है। दरअसल, मंत्री ने राज ठाकुर नाम के लड़के को फोन किया। इस दौरान उन्होंने बातचीत में वह युवक द्वारा भोगांव क्षेत्र की एक महिला को गाली देने की बात कहते हैं।

uttar pradesh mainpuri mininster ramnaresh agnihotri audio viral

Recommended Video

    फोन पर आबकारी मंत्री ने युवक को दी खाल खिंचवा लेने की धमकी, ऑडियो हुआ वायरल

    मंत्री के बात पर युवक ने अपना पक्ष रखा तो वह एकाएक भड़क गए और खाल खिंचवाने की धमकी देने लगे। इसके साथ ही आबकारी मंत्री गाली-गलौज के मामले में मुकदमा दर्ज कराने की बात कहते हैं। राज ठाकुर ने कहा कि महिला ने भी उसके साथ गाली गलौज की है। यह हमारे गांव का मामला है। आबकारी मंत्री का ऑडियो वायरल होने पर पार्टी के जिला स्तरीय नेता सफाई देने में जुटे हुए हैं। उनका कहना है कि युवक महिला की बेटी को मैसेज भेजकर परेशान करता है।

    महिला ने जनता दरबार में इसकी शिकायत आबकारी मंत्री से की थी। युवक को समझाने के लिए आबकारी मंत्री ने फोन किया तो आरोपी युवक अपनी गलती मानने को तैयार नहीं था। मामला आबकारी मंत्री से जुड़ा होने के कारण भाजपा नेताओं ने खुलकर अपना पक्ष रखने से इनकार कर दिया। बातचीत में आबकारी मंत्री ने युवक को सुधर जाने की सलाह भी दी। उन्होंने युवक द्वारा महिला की बेटी को एसएमएस भेजने की बात भी कही है। इस पर युवक ने खुद उसके मोबाइल पर हाय-हैलो आने की बात कही है।

    वहीं आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि युवक किशोरी के मोबाइल पर आपत्तिजनक मैसेज भेजता है। मां ने शिकायत दर्ज कराई तो युवक ने उनके साथ भी गाली-गलौज की। मैनपुरी में जन सुनवाई के दौरान महिला ने रोते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। युवक को समझाने के लिए फोन किया गया था। मेरी जगह कोई और होता तो उसे भी इस तरह के बर्ताव पर गुस्सा आ जाता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+