मैनपुरी की भीड़ देख अखिलेश बोले- बाइस में ऐसा बहुमत मिलेगा जो इतिहास में दर्ज हो जाएगा
लखनऊ, 21 दिसंबर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ताबड़तोड़ रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं। इसी क्रम में अखिलेश यादव मंगलवार को मैनपुरी पहुंचे हैं। अखिलेश यादव ने एक ट्वीट में लिखा, ''नेता जी की 'कर्मभूमि' और 'कथनी-करनी एक' की साक्षी रही मैनपुरी ने आज की विशाल जनसभा में दर्शा दिया है कि बाइस में सिर्फ बदलाव नहीं बल्कि 'ऐतिहासिक बदलाव' होगा और ऐसा बहुमत मिलेगा जो इतिहास में दर्ज हो जाएगा।

अखिलेश ने कहा- चाचा को साथ लिया तो जांचें होने लगीं
अखिलेश यादव ने मंगलवार को मैनपुरी के क्रिश्चियन मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा पर जमकर हमला बोला। सपा नेताओं के ठिकानों पर आयकर के छापों पर अखिलेश ने कहा कि चाचा (शिवपाल सिंह यादव) को साथ लिया तो जांचें होने लगीं। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को अपनी हार दिखाई देने लगी है। इसलिए दिल्ली से जांच अधिकारी भेजे हैं, लेकिन हम समाजवादी डरने वाले नहीं है।
Recommended Video
ये उपयोगी नहीं, अनुपयोगी सरकार है: अखिलेश
अखिलेश ने कहा कि किसानों ने लॉकडाउन में काम कर देश की आर्थिक व्यवस्था बचाई है। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर किसानों के हितों में काम होगा, जिनकी नौकरी गई है उन्हें सम्मान मिलेगा। सपा मुखिया ने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि बाबा की सरकार में कानून व्यवस्था फेल है। 100 से 112 कर पुलिस का कबाड़ा कर दिया। भाजपा के लोग गरीबों के हक पर डाका डाल रहे हैं। ये उपयोगी सरकार नहीं अनुपयोगी सरकार है।












Click it and Unblock the Notifications