'निकाय चुनाव जीतने के लिए BJP ने की धांधली', Akhilesh Yadav ने कुछ यूं साधा भाजपा पर निशाना

यूपी निकाय चुनाव रिजल्ट को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष औऱ पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। अखिलेश ने कहा, 'यूपी निकाय चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने जमकर धांधली की है।'

SP leader Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव 15 मई मैनपुरी के करहल पहुंचे थे। इस दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। अखिलेश ने कहा, 'यूपी निकाय चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने जमकर धांधली की है।'

अखिलेश यादव ने कहा कि नगर पंचायत बेवर चेयरमैन का चुनाव परिणाम मुख्य विकास अधिकारी ने बदलवा दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव में हार जीत तो चलती रहती है। लेकिन, निकाय चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भाजपा ने बेईमानी की सारी हदें पार कर दीं।

यह पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने नगला कंस में प्रेस कॉन्फ्रेस में कही। अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मैनपुरी में तो अधिकारियों के सहारे चुनाव में गड़बड़ की गई। यही नहीं, उन्होंने बेवर में सीडीओ पर निकाय चुनाव में बेईमानी कराकर जबरन चुनाव नतीजा बदलने के आरोप भी लगाए।

Recommended Video

      हार के बाद अखिलेश का अधिकारियों पर फूटा गुस्सा, क्यों बताया बीजेपी का एजेंट ?

      अखिलेश ने कहा कि पंचायत, ब्लॉक प्रमुखी से लेकर लोकसभा तक के चुनावों में भाजपा सरकार बेईमानी करती आ रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि देवरिया में तो प्रशासनिक मदद से भाजपा प्रत्याशी के बंडल में दूसरे प्रत्याशी के मतपत्र रख दिए गए। यह लोकतंत्र के लिए खराब स्थिति है।

      अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जब अधिकारी भी चुनावों में सत्तादल की मदद करेंगे तो आम आदमी न्याय की उम्मीद किससे करेगा। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के दौरान जब भी कोई विरोध का स्वर उठाया जाता है तो पुलिस को सामने कर दिया जाता है। झूठे मुकदमे लगाकर विरोध करने वालों का दमन किया जाता है।

      एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने बताया कि निकाय चुनाव में सपा के वोट प्रतिशत में बढ़ोत्तरी हुई है। अब पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटेगी। आपको बता दें कि इससे पहले अखिलेश यादव ने ट्वीट कहा था कि मैनपुरी-बेवर ही नहीं पूरे उप्र में CDO व अन्य अधिकारियों द्वारा चुनाव नतीजे बदले जाने की ख़बर से जनाक्रोश है।

      इसका तुरंत संज्ञान लिया जाए व ऐसे करप्ट ऑफ़िसरों का केवल निलंबन हो, बल्कि इन्हें फ़ास्टट्रैक जांच कर नौकरी से बाहर किया जाए। सपा इन भ्रष्टों की नाम-फ़ोटो लिस्ट देगी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+