11 साल की बहन हुई प्रेग्नेंट तो अपनी करतूत छुपाने के लिए चचेरे भाई ने हत्या कर लाश खेत में फेंकी

Mainpuri news, मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी में पुलिस ने नाबालिग लड़की की हत्या का खुलासा किया है। चचेरे भाई ने ही नाबालिग बहन की हत्या की है। पुलिस ने बताया कि हत्यारे ने गलत कृत्य को छुपाने के लिए हत्या को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया तो उसने पूरा राज खोल दिए।

11 साल की मासूम का मार दिया

11 साल की मासूम का मार दिया

यह पूरा मामला मैनपुरी के थानां बिछबा क्षेत्र का है। जहां बीते 26 मार्च को थाना क्षेत्र में एक 11 वर्षीय किशोरी का शव पड़ोस के खेत में पड़ा मिला था। किशोरी का शव मिलने से एक दिन पूर्व किशोरी देर शाम शौच करने खेत में गई थी। जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने किशोरी को काफी ढूंढा लेकिन वह नहीं मिली। अगली सुबह ही किशोरी का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था।

पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक आजय शंकर राय की ओर से घटना के खुलासे के लिए कई टीमें लगा दी गई थीं। पुलिस ने इस घटना का पर्दाफाश किया तो जो सच सामने आया उसने सभी को सन्न कर दिया। पुलिस ने पूरे हत्याकांड से पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मृतिका थी गर्भवती

मृतिका थी गर्भवती

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया ओर बताया कि मृतिका किशोरी से उसके नाजायज संबंध थे और अपने कृत्यों को छुपाने के लिए उसने किशोरी को ठिकाने लगाने का प्लान बना लिया और उसी प्लान के तहत उसने मृतिका की 25 मार्च की देर रात हत्या कर शव को खेत में फेक दिया। पुलिस ने जब मृतिका का पोस्टमॉर्टम कराया तो वह 4 माह की गर्भवती भी पाई गई थी। फिलहाल पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपित जितेंद्र को जेल भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+