'पति से खुश नहीं हूं...', 3 बच्चों की मां ने प्रेमी से की शादी, सामने हुई विदाई तो बेबस पति ने कही ये बात

मैनपुरी, 04 मार्च: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादीशुदा महिला एक युवक को दिल दे बैठी। दोनों का मिलना-जुलना शुरू हो गया। धीरे-धीरे प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि महिला ने पति को छोड़ प्रेमी के साथ जीवन बिताने का फैसला ले लिया। महिला ने अपने तीन बच्चों और पति की परवाह किए बिना प्रेमी संग शादी भी रचा ली। यही नहीं, पति के सामने ही उसने अपने प्रेमी को वरमाला पहनाई और उसके हाथों में हाथ डालकर साथ चली गई।

13 साल पहले हुई थी महिला की शादी, बोली - पति से खुश नहीं हूं

13 साल पहले हुई थी महिला की शादी, बोली - पति से खुश नहीं हूं


मैनपुरी के करहल थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला की शादी 13 साल पहले हुई थी। महिला के तीन बच्चे भी हैं। महिला एफिडेविट लेकर प्रेमी संग तहसील पहुंची और शादी करने की बात कही। महिला अपने साथ वरमाला भी लेकर आई थी। महिला से जब पति को छोड़कर प्रेमी से शादी करने की वजह पूछी गई तो उसने कहा कि वह पहले पति से खुश नहीं है। वह शराब, गांजे के नशे में धुत रहता है। वह अपना ओर अपने बच्चों का पेट नहीं पाल पा रही है। महिला ने कहा कि वह परेशान होकर दो साल पहले ही अपने मायके चली गई थी। महिला ने कहा कि अब वह अपने प्रेमी संग ही जीवन बिताएगी।

तीन बच्चों की मां की शादी की खूब रही चर्चा

तीन बच्चों की मां की शादी की खूब रही चर्चा

महिला के प्रेमी ने कहा कि वह एक-दूसरे से प्यार करते हैं। महिला अपने पति से परेशान थी और मुझसे शादी करना चाहती थी। हम लोगों ने एफिडेविट देकर तहसील परिसर में शादी कर ली है। अब मैं और मेरी प्रेमिका पति-पत्नी बन कर रहेंगे। तीन बच्चों की मां के प्रेमी संग शादी करने को लेकर तहसील पर‍िसर में चर्चा खूब रही।

पति बोला - मैं अब कर भी क्या सकता हूं

पति बोला - मैं अब कर भी क्या सकता हूं

महिला के पति ने कहा, ''पत्नी का गांव के ही रहने वाले मुंहबोले देवर से अफेयर चल रहा था। दोनों एक-दूसरे से मिलते थे। हालांकि, उसे इस बात की भनक तक नहीं लग सकी। पति ने कहा कि जब पत्नी ने देवर के साथ रहने का फैसला कर लिया, जब वह दोनों राजी हैं हम कर भी क्या सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+