मैनपुरी: कक्षा 3 की छात्रा को घर ले गया युवक, लौटी तो हालत देख परिजनों के उड़े होश

Mainpuri news, मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में ट्यूशन पढ़ने गयी कक्षा 3 की छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा है। वहीं, आरोपी अभी तक फरार है।

बहला-फुसला कर घर ले गया युवक

पूरा मामला मैनपुरी के थाना करहल क्षेत्र का है, जहां कक्षा तीन में पढ़ने बाली बच्ची ट्यूशन जा रही थी। आरोप है कि गांव में रहने वाला सुभाष उसे बहला-फुसला कर अपने घर ले गया, जहां पहले से मौजूद इटावा निवासी रोशन सिंह ने बच्ची का रेप की घटना को अंजाम दिया।

minor girl pysically attacked by neighbor

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

घर लौट कर बच्ची ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसे सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। वे बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। सीओ आरके पांडेय ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

minor girl pysically attacked by neighbor

हरदोई में नाबालिग से गैंगरेप

हरदोई के पचदेवरा गांव में एक किशोरी को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। तीन दिन बाद दरिंदो के चंगुल से छुटी युवती ने परिजनों को खौफनाक दास्तां सुनाई। परिजनों ने गांव के एक युवक समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने को लेकर तहरीर दी है। पढ़ें पूरी खबर: नाबालिग को अगवा कर गैंगरेप, 3 दिन बाद चंगुल से छूटकर मां-बाप को सुनाई खौफनाक दास्तां

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+