Video: 'हनुमान' बने शख्स की नाचते-नाचते निकल गई जान, लोग समझते रहे एक्टिंग
Video: 'हनुमान' बने शख्स की नाचते-नाचते निकल गई जान, लोग समझते रहे एक्टिंग
मैनपुरी, 04 सितंबर: गणेश चतुर्थी के कार्यक्रम में 'हनुमान' बने कलाकार ने नाचते-नाचते अचानक से अपने प्राण त्याग दिए। इस दौरान लोग इसे लीला मंचन समझते रहे, लेकिन जब युवक के शरीर में कोई हलचल नहीं हुई तब लोगों ने पास जाकर उसे देखा। फिर क्या था लोग उसे आनन-फानन में लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शख्स की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।
Recommended Video

क्या है पूरा मामला?
यह मामला मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के बंशीगौरा स्थित शिव मंदिर बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिव मंदिर में गणेश प्रतिमा स्थापित की गई था और यहां रोज पूजा-अर्चना के साथ ही भजन कार्यक्रम हो रहे थे। 03 सितंबर की शाम को भी यहां पर भजन मंडली बुलाकर भजन कार्यक्रम कराया जा रहा था। इसी भजन मंडली के साथ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजा का बाग गली नंबर 10 में रहने वाला कलाकार रवि शर्मा भी पहुंचा।

नाचते-नाचते अचानक गिर पड़े रवि शर्मा
रवि शर्मा भगवान हनुमान की कॉस्ट्यूम में राम भजन पर नृत्य कर रहा था। नृत्य करते-करते कलाकार रवि शर्मा अचानक रुक गए और स्टेज पर मुंह के बल ही गिर गया। भजन में मगन भक्तों को पहले लगा कि रवि शर्मा अभियन कर रहा है। लोग तालियां बजाते रहे और भजन कार्यक्रम भी जारी रहा। लेकिन थोड़ी देर तक रवि के शरीर में कोई हलचल नहीं हुई तब लोगों ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं उठा। अचेत अवस्था में रवि शर्मा को मैनपुरी जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
वहीं, रवि शर्मा के साथ हुए इस हादसे की सूचना मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए और रवि की मौत की खबर सुनते ही चीख-पुकार मच गई। परिजन शव को जिला अस्पताल से घर ले गए। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक होने की आशंका जताई है। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमे रवि शर्मा नृत्य करते हुए अचानक से स्टेज पर गिरते हुए दिखाई दे रहे है। वहीं, जिस पंडाल में रवि की मृत्यु हुई वहां सन्नाटा पसरा हुआ है।
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications